{"_id":"57814cf64f1c1bee067f9f93","slug":"on-the-second-day-of-the-college-district-close-to-all","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी बंद रहे जिले के सभी महाविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी बंद रहे जिले के सभी महाविद्यालय
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी बंद रहे जिले के सभी महाविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी काॅलेज के प्राचार्य पर जानलेवा हमला करने वाले छात्रसंघ अध्यक्ष अमरजीत यादव और उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दूसरे दिन शनिवार को भी सभी महाविद्यालयों में ताला लटका रहा। शिक्षकों और कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि दस जुलाई तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो निर्णायक आंदोलन करेंगे।
स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद बंद महाविद्यालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर आयोजित सभा में पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामानुज राय ने कहा कि जिला प्रशासन की घोर लापरवाही की वजह से अभी तक प्राचार्य पर कमला करने वालों को गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिससे शिक्षकों, कर्मचारियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। समीर कुमार राय ने कहा प्राचार्य पर हमला कर छात्रों ने गुरु-शिष्य परंपरा को तार-तार करने के कार्य किया है।
विज्ञापन
महामंत्री सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन दोषी छात्रों की तत्काल गिरफ्तारी नहीं करता है तो बाध्य होकर शिक्षक 11 जुलाई को आंदोलन को और धार देंगे। इस अवसर पर सत्येंद्र बहादुर राय, रमेश सिंह, शशांक शेखर राय, राधेश्याम, पुष्करदेव सारस्वत, प्रवीण कुमार राय, धर्मेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे। विशिष्ट बीटीसी व टेट प्राथमिक शिक्षकों की संयुक्त बैठक विकास भवन परिसर में हुई।
इसमें प्राचार्य हमला करने की निंदा करते हुए आरोपियों की जल्द जल्द से गिरफ्तारी की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि यदि 10 जुलाई तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 11 जुलाई से कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति द्वारा जिला एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेगा।
इस मौके पर अनंत सिंह, डा. दुर्गेश सिंह, विजयनारायण यादव, प्रमोद उपाध्याय, संजय तिवारी, हरेंद्र यादव, अवधेश यादव, रामबिलास कुशवाहा, ओमप्रकाश सिंह, राजेश्वर चौहान,टेट प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष रमा त्रिपाठी, प्रफुल्ल राय, मुद्रिका कुशवाहा, हरिवंश दुबे, चंदू राम आदि मौजूद थे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक अध्यक्ष सुबच्चन सिंह की अध्यक्षता में डा. रामबदन सिंह के आवास पर हुई। इसमें पीजी कालेज के प्राचार्य डा. हरिहर सिंह पर छात्रसंघ अध्यक्ष द्वारा हमला की घोर निंदा की गई।
बैठक में डा. रामबदन सिंह, जगदीश सिह, अरविंद सिंह, राजेश यादव, सलाउद्दीन अहमद, जावेद अंसारी, भारतभूषण सिंह, भानू प्रताप सिंह, रामजीत सिंह, हनुमान सिंह यादव आदि उपस्थित थे। संचालन ओमप्रकाश सिंह ने किया।