फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   On the pretext of asking for directions, miscreants looted the gold chain from a bullet rider

Ghazipur News: रास्ता पूछने के बहाने बुलेट सवार युवक से बदमाशों ने लूटी सोने की चेन

Sat, 26 Apr 2025 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of asking for directions, miscreants looted the gold chain from a bullet rider
सादात थाना क्षेत्र के विजरवां गांव के पास शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने खानपुर जाने का रास्ता पूछने के बहाने बुलेट सवार युवक को तमंचा सटाकर ढाई लाख रुपये की सोने की चेन, मोबाइल और 600 रुपये लूटकर भाग गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित से पूछताछ करने के साथ ही लुटेरों को चिह्नित करने में जुट गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मंगारी गांव निवासी राजेश सिंह पट्टीदारी में आयोजित शादी के लिए खरीदारी करने मखदुमपुर बाजार गए थे।
विज्ञापन

बाइक सवार दो नकाबपोश लुटेरे मखदुमपुर बाजार से ही उनके पीछे लग गए। सुनसान जगह देखकर लुटेरों ने उन्हें खानपुर जाने का रास्ता पूछने के लिए रोका लिया। जैसे ही वह रास्ता बताने लगे तभी एक लुटेरा उन्हें तमंचा सटाकर सोने की चेन, मोबाइल और 600 नकदी के साथ ही बुलेट की चाबी भी निकाल कर लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने किसी तरह इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच करने के लुटरों को चिन्हित करने के लिए उनका हुलिया जाना। वहीं सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुट गई। थानाध्यक्ष बागीश विक्रम सिंह ने बताया कि मामले में छानबीन चल रही है। जल्द ही लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed