फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   On the occasion of Vat Savitri Vrat, women prayed for the longevity of their husbands

Ghazipur News: वट सावित्री व्रत पर महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामना

Sun, 17 May 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
On the occasion of Vat Savitri Vrat, women prayed for the longevity of their husbands
बैजलपुर स्थित सोमेश्वर महादेव के मंदिर के बाहर बट सावित्री की पूजा करती महिलाएं। स्रोत- पाठक
गाजीपुर। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ वट सावित्री व्रत रखा। महिलाओं ने सोलह शृंगार कर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की और उसकी परिक्रमा करते हुए कच्चा धागा लपेटकर पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान बांस से बनी पंखी (बेना) का दान भी किया गया। ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या के अवसर पर मनाए जाने वाले इस पर्व पर सुबह से ही मंदिरों और वट वृक्षों के पास महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा कर कथा सुनी और परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन

पौराणिक मान्यता के अनुसार मद्र देश के राजा अश्वपति की पुत्री सावित्री ने तपस्वी युवक सत्यवान को अपने वर के रूप में चुना था। देवर्षि नारद ने सत्यवान की अल्पायु होने की बात कही थी, लेकिन पतिव्रता सावित्री ने अपने तप और संकल्प के बल पर यमराज से सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त कर लिए थे। मान्यता है कि यह घटना ज्येष्ठ मास की कृष्ण अमावस्या को बरगद के वृक्ष के नीचे हुई थी। तभी से सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।
विज्ञापन

जिले के दिलदारनगर, जमानियां, भांवरकोल, बरेसर, बहादुरगंज, गंगौली, सिधागरघाट, कासिमाबाद, मरदह, भड़सर, मनिहारी, बिरनो, औडिहार आदि क्षेत्रों में शनिवार को विवाहित महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा की और पति के दीर्घायु होने की कामना की। इसके अलावा मुहम्मदाबाद क्षेत्र के सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर तथा अष्ट शहीद इंटर कॉलेज परिसर स्थित वट वृक्ष के पास विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित हुए। इसके अलावा तिवारीपुर, हरिहरपुर, अहिरौली, तमलपुरा, कुंडेसर, गौसपुर और सुल्तानपुर समेत कई गांवों में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed