फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   On the complaint, the officials got the illegal possession removed from Pokhari

शिकायत पर अधिकारियों ने पोखरी से हटवाया अवैध कब्जा

Tue, 10 Aug 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
On the complaint, the officials got the illegal possession removed from Pokhari
शादियाबाद थाना क्षेत्र के इन्द्रपुर छीड़ी स्थित पोखरी पर अवैध अतिक्रमण को मंगलवार को प्रशासन ने हटवाया। इससे अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप की स्थिति बन गई। गांव निवासी हरिनारायण यादव ने मुख्यमंत्री पोटल पर शिकायती पत्र देकर पोखरी की भूमि पर अवैध कब्जा का आरोप लगाया था। गांव के पूर्वी यादव टोला में सात लोगों ने पोखरी की भूमि पर करीब दस सालों से अवैध कब्जा जमा लिया था। किसी ने पक्का निर्माण तो किसी ने शौचालय एवं कुछ लोगों ने झोपड़ी बना लिया था। जखनिया तहसीलदार अजीत सिंह, क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा गौरव कुमार सिंह, नायब तहसीलदार जयप्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष शादियाबाद रविभूषण मौर्या, कोतवाल भुड़कुड़ा शिवप्रताप वर्मा, दुल्लहपुर थानाध्यक्ष संजय मिश्रा, कानूनगो लालचन्द्र कन्नौजिया, लेखपाल जनक यादव,श्याम सुन्दर, पीएसी, महिला कांस्टेबल की टीम जेसीबी के साथ पहुंची। अधिकारियों ने एक-एक कर सभी अवैध निर्माण को गिरवा दिया। इससे गांव में अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed