फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   On the complaint of Ghatauli, the Department of Weights and Measures investigated

घटतौली की शिकायत पर बाट-माप विभाग ने की जांच

Sat, 28 May 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
On the complaint of Ghatauli, the Department of Weights and Measures investigated
जिले की बाट-माप विभाग की टीम घटतौली की एक शिकायत पर जांच करने शनिवार को अनौनी गांव के एक सरकारी कोटे की दुकान पर पहुंची। इसके पहले टीम ने बाजार में गैस सिलेंडर से लदे वाहन का मुआयना किया और लगभग आधा दर्जन दुकानों पर छापामारी की, जिससे बाजार में हंड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

बाट-माप निरीक्षक रमेश प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने अनौनी बाजार स्थित कोटेदार की दुकान जांची। मौके पर मौजूद कार्डधारक सत्यभामा देवी और विजय शंकर ांडेय ने कोटेदार पर घटतौली का आरोप लगाया। कहा कि यहां से अधिकांश कार्ड धारकों को निर्धारित यूनिट व वजन से कम अनाज मिलता है। हालांकि कोटेदार बुल्ली राजभर ने सारे आरोपों को इनकार दिया। अधिकारी ने कार्ड धारकों और दुकानदार का कलमबंद बयान दर्ज किया और कोटेदार को घटतौली न करने का निर्देश दिया। इसके पूर्व टीम ने अनौनी बाजार में खाद-बीज, किराना सहित लगभग आधा दर्जन दुकानों पर अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की। इस दौरान विभाग के अमित कुमार के अलावा उमाकांत पांडेय, सुभाष यादव, वकील सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed