फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   On Jashne Azadi, the tricolor will be hoisted on 247 Amrit Sarovars

Varanasi News: जश्ने आजादी पर 247 अमृत सरोवरों पर लहराएगा तिरंगा, खराब पड़े तालाबों को संवारने की मुहिम ?

Thu, 11 Aug 2022 11:45 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 11 Aug 2022 11:45 AM IST
सार

सरकार ने तालाबों को अमृत सरोवर के रुप में विकसित करने की शुरुआत की है।  खराब अवस्था में पड़े तालाबों को अमृत सरोवर के तहत संवारा जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान जिले में कुल 247 सरोवरों पर तिरंगा फहराया जाना है।

विज्ञापन
On Jashne Azadi, the tricolor will be hoisted on 247 Amrit Sarovars
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान जिले में तैयार अमृत सरोवरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। कुल 247 सरोवरों पर तिरंगा फहराया जाना है। इसमें अब तक 104 पर फ्लैग पोस्ट आदि बनाकर तिरंगा फहराने की व्यवस्था की गई है। यहां 15 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं गणमान्य व्यक्तियों की ओर से तिरंगा फहराते हुए आजादी का जश्न मनाया जाएगा।
विज्ञापन


वर्षा जल संग्रहण और भू-जल स्तर को सुधारने की जरूरत महसूस करते हुए सरकार ने तालाबों को अमृत सरोवर के रुप में विकसित करने की शुरुआत की है। जिले में बदहाल और खराब अवस्था में पड़े तालाबों को अमृत सरोवर के तहत संवारा जा रहा है। जिले के विभिन्न विकासखंडों में 273 सरोवर चिन्हित कर उसे तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें से 247 सरोवरों पर जश्ने आजादी के पर्व पर तिरंगा फहराया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए इन सरोवरों के पास फ्लैग पोस्ट, चबूतरा, नागरिक सूचना पट्ट, सीढ़ी और पाथ-वे का निर्माण कराया जा रहा है। अब तक 104 सरोवरों पर इन कार्यों को कराकर उन्हें संवारा जा चुका है। भदौरा में आठ, भांवरकोल पांच, देवकली 12, सदर पांच, जखनिया नौ, करंडा छह, कासिमाबाद एक, मनिहारी सात, मरदह चार, मुहम्मदाबाद आठ, रेवतीपुर दो, सादात 13, सैदपुर सात, बाराचवर छह, बिरनो नौ तथा जमानिया में पांच सरोवर पूरे कर लिए गए हैं। डीसी मनरेगा देवनंदन दुबे ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान जिले में तैयार अमृत सरोवरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। सरोवर के पास फ्लैग पोस्ट बनाकर तिरंगा फहराने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed