फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   On complaint, BEO investigated rigging in MDM

शिकायत पर बीईओ ने एमडीएम में धांधली की जांच की

Fri, 22 Apr 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
On complaint, BEO investigated rigging in MDM
मरदह। क्षेत्र के शांति निकेतन इंटर कालेज बरही में मिड-डे-मील (एमडीएम) में धांधली की शिकायत पर बृहस्पतिवार की देर शाम बीईओ डा. कल्पना जांच करने पहुंची। उन्होंने एमडीएम से संबंधित प्रत्येक पत्रावलियों की गहन जांच की।
विज्ञापन

कालेज में मध्याह्न भोजन योजना में की जा रही धांधली की शिकायत गांव के ही डा. अवधेश भारती ने की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कालेज प्रशासन की मिलीभगत से बच्चों के एमडीएम वितरण में धांधली की जा रही है। बच्चों को कभी भी फल और दूध नहीं दिया जाता है। उपस्थित बच्चों से अधिक की संख्या एमडीएम रजिस्टर पर दर्ज कर सरकारी धन की बंदरबांट की जा रही है। इसके साथ ही कोरोना काल में बच्चों के राशन वितरण में भी जमकर मनमानी की गई है। इस सबंध में बीईओ डा. कल्पना ने बताया कि विद्यालय की एमडीएम पत्रावली, छात्रों का उपस्थिति रजिस्टर आदि का गहन अवलोकन किया। जांच में एमडीएम में व्यापक स्तर पर अनियमितता मिली है। इसकी रिपोर्ट बनाकर बीएसए को प्रेषित कर दी गईं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed