{"_id":"61a8f94c9a13da1989781640","slug":"omicron-covid-variant-four-family-members-who-came-from-america-to-ghazipur-found-corona-positive-swab-will-sent-for-testing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य महकमा अलर्ट: अमेरिका से गाजीपुर आए परिवार के चार लोग मिले कोरोना पॉजीटिव, ओमिक्रॉन जांच के लिए भेजा जाएगा स्वैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य महकमा अलर्ट: अमेरिका से गाजीपुर आए परिवार के चार लोग मिले कोरोना पॉजीटिव, ओमिक्रॉन जांच के लिए भेजा जाएगा स्वैब
Thu, 02 Dec 2021 10:20 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 02 Dec 2021 10:20 PM IST
सार
अमेरिका से यूपी के गाजीपुर पहुंचे चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस सूचना के बाद से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका से गाजीपुर आए एक परिवार के चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार को टीम ने चारों लोगों का स्वैब पुन: जांच के लिए भेजा है। परिवार को होम आइसोलेशन में रहने की हिदायत देते हुए निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कई माह के लंबे अंतराल के बाद गाजीपुर के एक मुहल्ले में एक ही परिवार के चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। स्वास्थ्य कर्मियों ने इन चारों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली तो पता चला कि चारों लोग चार नवंबर को अमेरिका से हैदराबाद आए थे।
विज्ञापन
निजी लैब में कराया था कोरोना टेस्ट
वहां 20 दिन के प्रवास के बाद गाजीपुर स्थित घर आए। यहां आने से पूर्व उन्होंने निजी लैब में कोरोना टेस्ट भी कराया था। गाजीपुर नगर स्थित मकान पर पहुंचने के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर जा कर हर सदस्य का परीक्षण किया व उनके स्वैब को जांच के लिए बीएचयू भेजा।
विज्ञापन
इस संबंध में नोडल और एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि चारों लोग अमेरिका से हैदराबाद आए थे। वहां रहने के बाद गाजीपुर आए हैं। उन्होंने निजी लैब में कोरोना टेस्ट कराया था। यहां पहुंचने पर पता चला कि चारों लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। पुन: स्वैब लेकर जांच के लिए भेजने के साथ सभी को होम आइसोलेट किया गया है। डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है। रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो इनका स्वैब ओमिक्रॉन जांच के लिए भी भेजा जाएगा।
पढ़ेंः मऊ में दर्दनाक हादसा: बरातियों की कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
पढ़ेंः मऊ में दर्दनाक हादसा: बरातियों की कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल