Ghazipur News : ओमप्रकाश राजभर का अमन संदेश, मौलाना कल्बे जव्वाद के बयान पर दी प्रतिक्रिया
यूपी के मंत्री ओपी राजभर ने मौलाना कल्बे जव्वाद के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें अनरगल बयान से बचना चाहिए। इसके साथ ही ये भी कहा कि उन्हे अपनी कौम की बेहतरी के लिए सोचना चाहिए। भाजपा विधायक केतकी सिंह के बयान पर बोले कि जब दुर्घटना होती है तब खून की जरूरत के समय कोई नहीं पूछता कि ये हिंदू का है या फिर मुसलमान का।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मंत्री पंचायती राज मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मौलाना कल्बे जव्वाद के सरकार गरीबों की मदद करना चाहती है तो मंदिरों में रखा सोना गरीबों की भलाई के लिए इस्तेमाल करें वाले बयान पर बोले कि उन्हें अनरगल बयान से बचान चाहिए और और अपने अपनी कौम की बेहतरी के लिए सोचना चाहिए।
भाजपा विधायक केतकी सिंह के मेडिकल कॉलेज में मुसलमानों के लिए अलग इलाज की व्यवस्था की मांग के सवाल पर बोले अगर ऐसा है तो फिर मुसलमानों के लिए अलग से हवाई जहाज, बसें और ट्रेनें भी चलाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब कोई दुर्घटना होती है, तो लोग सिर्फ खून की जरूरत देखते हैं।
कोई यह नहीं पूछता कि वह खून हिंदू का है, मुस्लिम का है, सिख का है या ईसाई का है। पंचायती मंत्री ने कहा कि यह देश 140 करोड़ भारतीयों का है। हम सभी को आपसी भाईचारे और अमन के साथ रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी को अपने धर्म के हिसाब से अपने त्योहार मनाने का अधिकार है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.