फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Old woman dies after falling from roof

छत से गिरकर वृद्ध महिला की मौत

Thu, 12 May 2022 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Old woman dies after falling from roof
भांवरकोल थाना क्षेत्र के जगहतपुर गांव में बृहस्पतिवार की भोर में छत से गिरकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय प्रभादेवी पत्नी बूनेल यादव प्रतिदिन की भांति खाना खाने के बाद वह छत पर सोने चली गई। सुबह चार बजे आंधी और बारिश के कारण वह छत से नीचे उतरतने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर पड़ी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने प्रभा देवी को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के चार पुत्र हैं, लेकिन घर पर कोई नहीं था। परिवार के अन्य सदस्यों से जानकारी मिलने पर उनके पुत्र घर के लिए रवाना हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। परिजन सूचना देते हैं तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed