फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   old man from Mumbai dies in suspicious condition in ghazipur dead body found in closed house

Ghazipur: मुंबई से आए बुजुर्ग की संदिग्ध अवस्था में मौत, बंद मकान में मिला शव, सिर पर चोट के निशान

Sat, 18 Mar 2023 05:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 18 Mar 2023 05:25 PM IST
सार

गाजीपुर के  माधवपुर मिश्रौली गांव निवासी रविंद्र नाथ मिश्रा (62) परिवार के साथ मुंबई रहते थे। करीब 20 दिन पूर्व अपने पैतृक गांव आए थे। शनिवार सुबह उनका शव संदिग्ध अवस्था में मिला। 

विज्ञापन
old man from Mumbai dies in suspicious condition in ghazipur dead body found in closed house
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ओमवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाजीपुर के माधोपुर मिश्रौली गांव में बंद पड़े मकान में शनिवार को संदिग्ध अवस्था में एक वृद्ध का शव मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना स्थल के पास खून के धब्बे भी मिले। मृतक के सिर पर चोट के निशान भी थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर घटना स्थल का छानबीन करने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। एसपी ओमवीर सिंह ने भी पहुंचकर वारदात की जानकारी लेने के साथ मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

विज्ञापन


बिरनो थाना क्षेत्र के  माधवपुर मिश्रौली गांव निवासी रविंद्र नाथ मिश्रा (62) परिवार के साथ मुंबई रहते थे। करीब 20 दिन पूर्व अपने पैतृक गांव आए थे। साथ ही पुराने घर में समरसेबुल की बोरिंग करा रहे थे और भोजन अपने चचेरे भाई के यहां करते थे। देर शाम भोजन करके घर पर आकर सो गए।

विज्ञापन

रिश्तेदार ने देखा शव तो मचाया शोर

सुबह एक रिश्तेदार जब वृद्ध से मिलने गए तो चैनल गेट बंद था। अंदर रविंद्र चारपाई पर सोए हुए थे। वहीं जमीन पर खून के धब्बे भी दिखाई पड़े। उन्होंने घटना की जानकारी उनके परिजनों और ग्रामीणों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ताला तोड़वाकर घर में प्रवेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद घटना स्थल पर छानबीन में जुट गई। जानकारी होते ही एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए। कुछ देर बाद एसपी ओमवीर सिंह पहुंचे और उन्होंने परिजनों से बातचीत करके मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
ये भी पढ़ें: बारिश के बाद नाले के तेज बहाव में मां-बेटी समेत छह बहे, पांच का शव मिला

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने बताया कि मृतक के भाई वीरेंद्र मिश्रा ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed