{"_id":"5e3718b58ebc3e4af340a0f0","slug":"old-man-died-in-accident-in-ghazipur-ghazipur-news-vns508527680","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन से कुचलकर वृद्ध की मौत, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन से कुचलकर वृद्ध की मौत, लगा जाम
विज्ञापन
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के जहूराबाद मोड़ पर शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन से कुचलकर एक पलम्बर मिस्त्री की मौत हो गई। परिवार एवं ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर कासिमाबाद-युसूफपुर मार्ग को जाम कर दिया। तहसीलदार के आश्वासन पर ग्रामीणों ने तीन घंटे बाद जाम समाप्त किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के भतीजे की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश में जुट गई।
इलाके के गंगौली गांव निवासी डीहू राजभर (62) पलम्बर मिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार की देर शाम लगभग सात बजे घर से साइकिल से सब्जी लेने के लिए जहूराबाद मोड़ पर गया था। वहां से वापस लौटते समय मोड़ के पास ही किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। परिवार के साथ सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर देर रात कासिमाबाद-युसूफपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगते ही मार्ग पर आवागन ठप हो गया। मौके पर पहुंची 112 पुलिस के साथ आक्रोशित लोगों ने दुर्व्यवहार किया। जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय पुलिस कर्मियों के मौके पर पहुंच गए और जाम समाप्त करने के लिए कहने लगे, लेकिन आक्रोशित लोग हो-हल्ला करने लगे। सूचना पर बरेसर, मरदह और मुहम्मदाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। तहसीलदार कासिमाबाद विराग पांडेय ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर किसान बीमा योजना से आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। इस पर साढ़े तीन घंटा बाद रात साढ़े दस बजे जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के भतीजा रविंद्र राजभर की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।