फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Oh wow We took a giant leap in cleanliness ranking

अरे वाह! स्वच्छता रैकिंग में हमने लगाई लंबी छलांग

Tue, 04 Oct 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Oh wow We took a giant leap in cleanliness ranking
स्वच्छता सर्वेक्षण में गाजीपुर शहर की रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर 37 पायदान ऊपर चढ़कर इस साल नगर पालिका गाजीपुर 219 वें स्थान पर पहुंच गया है। वर्ष 2021 में अपना जिला 256 वें स्थान पर था। ऐसे ही प्रदेशस्तर की रैंकिंग में 12 पायदान का सुधार हुआ है। साल 2021 में 53 वें स्थान के मुकाबले 41वें स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट-2022 में सुधार होने से नपा समेत आम शहरी में खुशी व्याप्त है। नपा के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज का कहना है कि रैंकिंग में सुधार लाने के लिए कई स्तरों पर काम हुआ। राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में 37 और प्रदेश स्तर की रैंकिंग में 12 पायदान सुधार होने के पीछे इस साल कूड़ा उठान, गंगा में गिरने वाले नालों में स्थायी जाली निर्माण, ढक्कनदार नाली, नाले, वार्डों में सड़क निर्माण, पार्कों का सुंदरीकरण और शहर को खुले में शौच से मुक्त बनाने संबंधी कई काम किए गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शहर के 25 वार्डों से कूड़ा उठान के लिए 18 नये टीयर वाहनों को बेड़ा से जोड़ा गया है। जिससे अब नपा के पास कुल 27 वाहन हो गये हैं। ऐसे ही गंगा में गिरने वाले 23 नालों को स्थायी जाली से लैस किया गया, जिससे अब कूड़ा-करकट गंगा में नहीं जाता। इसी क्रम में वार्डों की खराब सड़कों की हालत सुधारने के लिए सड़क और ढक्कनदार नाली का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के बीचो-बीच सहकारी कालोनी स्थित गांधी पार्क का सुंदरीकरण कर वार्ड को आदर्श वार्ड के तौर पर विकसित किया जा रहा है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ेदान की व्यवस्था करने के साथ गीला और सूखा कूड़े को अलग-अलग करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। जिससे वार्डों की सफाई व्यवस्था की व्यवस्था में सुधार हुआ है।

राष्ट्रीय और प्रदेश की रैंकिंग में नपा ने अच्छी प्रगति की है। जो काफी उत्साहजनक है। साल भर में नपा ने हर स्तर पर काम करने का प्रयास किया है। उसी का नतीजा रैंकिंग में सुधार के तौर पर है।
सरिता अग्रवाल, नपा अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed