फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Officers will remain at the headquarters even on holidays, will not switch off mobile

Ghazipur News: छुट्टी के दिन भी मुख्यालय पर रहेंगे अधिकारी, नहीं बंद करेंगे मोबाइल

Wed, 26 Jul 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Officers will remain at the headquarters even on holidays, will not switch off mobile
-गंगा के तेज से बढ़ रहे जलस्तर को लेकर प्रशासन चौकन्ना
विज्ञापन

-58.810 मीटर पर जलस्तर, 61.550 मीटर है चेतावनी बिंदु
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को ये 58.810 मीटर पर जलस्तर पहुंच गया। इसे देखते हुए प्रशासन भी चौकन्ना है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जनपद में संभावित बाढ़ को देखते हुए जिला से लेकर ब्लॉक मुख्यालय स्तर तक अधिकारियों को मुख्यालय पर रहने को कहा है।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि बिना अनुमति के कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा, भले सार्वजनिक अवकाश ही क्यों न हों। यही नहीं वे अपना मोबाइल भी बंद नहीं रखेंगे। ऐसा करने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।उधर गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर को लेकर नदी के तटवर्ती इलाकों के लोग चिंतित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि प्रशासन नदी के बढ़ते जलस्तर पर नजर रखे हुए है। प्रशासन ने सैदपुर, जमानिया, सेवराई, मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद, जखनिया और सदर में कुल 82 अतिसंवेदनशील, 104 संवेदनशील और 387 सामान्य गांवों को चिन्हित किया है। इसके लिए जनपद में कुल 124 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ के दौरान आपदा से निपटने के लिए 197 मंझोली, 104 बड़ी नावों, 27 गोताखोर, 364 नाविकों को लगाया गया है। इसके अतिरिक्त 24 बाढ़ राहत केंद्र, 29 शरणालयों की स्थापना की गई हैं। वही बचाव राहत कार्य के लिए 517 आपदा मित्रों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed