फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Offered Namaz, congratulated with a hug

Ghazipur News: पढ़ी नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद

Sat, 22 Apr 2023 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Offered Namaz, congratulated with a hug
गाजीपुर। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह विभिन्न ईदगाहों सहित मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई और एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी गई। इसके बाद एक-दूसरे के घर जाकर मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। लोग एक-दूसरे के घर आते-जाते रहे और खुशियों का पैगाम बांटते रहे। लोगों ने घरों पर सेवई का लुत्फ उठाया। शहर के विशेश्वरगंज स्थित ईदगाह में नमाज के दौरान रंग-बिरंगे परिधानों में पहुंचे नन्हे-मुन्ने एक अलग छटा बिखेर रहे थे। बच्चों से लेकर बड़ों के चेहरों पर पर्व की खुशियों की चमक रहीं। नमाज के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

मुस्लिम बंधुओं के सुबह नमाज अदा करने के लिए ईदगाह के लिए घरों से निकलने का सिलसिला शुरु हो गया था। निर्धारित समय तक ईदगाह के पास सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम बंधु एकत्र हो गए थे। इसके बाद ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान अल्लाह से अमन-चैन की दुआ मांगी गई। नमाज समाप्त होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की मुबारकबाद दी। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह नमाज स्थल विशेश्वरगंज चौराहे पर कैंप लगाकर नमाज के अंतिम समय तक मौजूद थे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) एके सिंह, उप जिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्र आदि उपस्थित थे। ईदगाह के बाहर खड़े जनप्रतिनिधियों और आला-अधिकारियों ने मुस्लिम बंधुओं से गले लगकर पर्व की खुशियां बांटीं। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार ईद-उल-फितर का पर्व नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद की नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। शासन के निर्देशानुसार सड़क पर नमाज पढ़ने पर लगी पाबंदी के चलते ईदगाह के अलावा जामा मस्जिद मुहम्मदाबाद, जामा मस्जिद यूसुफपुर, फतेबाग की मस्जिद में भी ईद की नमाज अदा की गई। इसके अलावा मुस्लिम बाहुल्य गांव पखनपुरा, महेशपुर, मछटी, रानीपुर, महरुपुर, गौसपुर, आदिलाबाद में भी मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद की नमाज के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। हिंदू भाइयों ने भी अपने मुस्लिम दोस्तों के घरों पर जाकर मुबारकबाद दी और सेवई का लुत्फ उठाया। ईदगाह पर नमाज के बाद सांसद अफजाल अंसारी, विधायक सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी, पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने लोगों के गले मिलकर मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में ईद का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह मस्जिद में हाफिज नूरुद्दीन, शाही मस्जिद में मौलाना तलहा कासमी, गौसिया मस्जिद में अब्दुल खालिक ने नमाज अदा कराई। उत्तर मुहल्ला में स्थित मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई। इसके अलावा क्षेत्र के मलिकन गांव, पलिवार, देईपुर, झोटना, मखदूमपुर आदि गांवों में भी ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। लोगों ने गले मिलकर पर्व की मुबारकबाद दी। औड़िहार संवाददाता के अनुसार ईद पर्व को लेकर मुस्लिम बंधुओं में खासा उत्साह था। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बारा संवाददाता के अनुसार तय समय पर ईद की नमाज अकीदत एवं एहतराम के साथ अदा की गई। ईद का खुतबा सुना गया। मुल्क में अमन, सलामती, भाईचारगी एवं तरक्की की दुआ मांगी गई। सुबह ईद की नमाज अदा करने के लिए बच्चों के साथ बड़ों ने भी नए कपड़े पहने। ईद की नमाज के समय तक ईदगाह एवं मस्जिदों में नमाजियों की कतार लग गई थी। अकीदतमंदों ने उलेमा-ए-कराम की तकरीरें सुनीं। बारा स्थित पश्चिमी ईदगाह में इस्लामिक स्कॉलर जुनेद हारिस ने तो पूर्वी ईदगाह में मौलाना नूर मोहम्मद नूरी ने ईद की नमाज अदा कराई। गहमर, मनिया, गोड़सरा, उसिया, रकसहां, बहुअरा, मिर्चा सहित कमसार-ओ-बार की सभी ईदगाहों में मुकर्रर वक्त पर ईद की नमाज अदा की। अल्लाह की बारगाह में कुबूलियत की दुआ मांगी गई। पैगंबंर-ए-आजम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर दरूद-ओ-सलाम का नजराना पेश किया गया। सभी ने अल्लाह का शुक्र अदा किया। अल्लाह का फैज लेकर लोग घर वापस लौटे और मेहमाननवाजी का दौर शुरू हुआ। मीठी सेवइयों के साथ लजीज पकवानों का सभी ने मिलकर लुत्फ़ उठाया। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में ईद का त्योहार उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। पखनपुरा, मुंडेरा, शेरपुर, मिर्जाबाद, सोनाड़ी, रानीपुर, महेशपुर मच्छटी आदि जगहों पर ईद की नमाज सकुशल संपन्न हुई। इस अवसर पर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय पुसिल कर्मियों के साथ मौके पर मौजूद थे। बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार ईदगाह बहादुरगंज, जामा मस्जिद, शाही मस्जिद दक्खिन, मस्जिद खालिद बिन बलिद, शाही मस्जिद डंकिनगंज एवं ईदगाह रसूलपुर में ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान तहसीलदार जया सिंह, नायब तहसीलदार अनुराग यादव, क्षेत्राधिकारी बलराम, अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह, कोतवाल शिवप्रताप वर्मा, कानूनगो शेषनाथ, पुलिस चौकी प्रभारी आशुतोष शुक्ला हमराहियों संग चक्रमण करते रहे। ईदगाह पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह ने लोगों से मिलकर मुबारकबाद दी। शादियाबाद संवाददाता के अनुसार क्षेत्र की सभी मस्जिदों में ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज समाप्त होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर उप जिलाधिकारी जखनिया, क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा, एसएचओ शादियाबाद मौजूद थे। जमानिया संवाददाता के अनुसार ईद-उल-फितर का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में नमाज समाप्त होने के बाद मुस्लिम बंधुओं ने गले मिलकर पर्व की मुबारकबाद दी। इसके अलावा जिले के सादात, नंदगंज, करीमुद्दीनपुर, दिलदारनगर, गहमर, दुल्लहपुर, कासिमाबाद, करंडा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में ईद पर्व की धूम रही। ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने गले मिलकर त्योहार की मुबारकबाद दी। इसके बाद एक-दूसरे के घर जाकर मिलने-जुलने का क्रम देर शाम तक चलता रहा। लोगों ने सेवई सहित अन्य लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed