{"_id":"63558357af94410fd8029af5","slug":"nutritional-material-distributed-among-adopted-tb-patients-ghazipur-news-vns6805051122","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोद लिए टीबी मरीजों में बांटी पोषण सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोद लिए टीबी मरीजों में बांटी पोषण सामग्री
विज्ञापन
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के द्वारा गोद लिए टीबी के 21 मरीजों को दीपावली पर पोषण सामग्री के साथ मिठाई देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान प्रधानमंत्री का 2025 का सपना है। अगर हमारे जनपद में सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा और हमारे जनप्रतिनिधि इस महाअभियान में अपनी सहभागिता निभाते रहें तो हम 2024 तक जिले को टीबी मुक्त करने में सफल हो जाएंगे। इसी को लेकर गोद लिए 21 मरीजों को आज दूसरे महीने का पोषण सामग्री वितरित करने के साथ उनके दीपावली की खुशियों में चार चांद लगाने के लिए मिष्ठान और फल भी दिया गया है।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल ने कहा कि यदि आप लोगों को कभी भी दवा, पोषण सामग्री या फिर विभाग के द्वारा किसी भी तरह की परेशानी आती है, तो उसके लिए हमारे कार्यालय की तरफ से जो फोन आप लोगों को जाता है उस पर आप अपनी समस्या बताएं। जिसका निराकरण तत्काल कराने का कार्य किया जाएगा। जिला कार्यक्रम समन्वयक डा. मिथिलेश सिंह ने बताया कि जनवरी से अब तक कुल 2837 क्षय रोग के मरीज हैं।
विज्ञापन
स्टेट द्वारा माह जनवरी से माह दिसंबर तक का जनपद में टीबी मरीजों को खोजने का लक्ष्य पांच हजार का है। जिनमें कुल अब तक गोद लिए गए मरीजों की संख्या 1108 है। गोद लेने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी, पीजी कॉलेज के प्रबंधक, राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य के साथ अन्य कई संभ्रांत लोगों ने टीबी मरीजों को गोद लेकर प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर डीटीओ डा. मनोज सिंह, अनुराग कुमार पांडेय, सुनील कुमार वर्मा, वेंकटेश प्रसाद शर्मा, संजय सिंह यादव अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।