फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   NSA imposed on Ajay Ram, accused of Ganga Kinnar's murder

Ghazipur News: गंगा किन्नर के हत्यारोपी अजय राम पर रासुका

Mon, 21 Jul 2025 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
NSA imposed on Ajay Ram, accused of Ganga Kinnar's murder
गाजीपुर। नंदगंज थाना के स्थानीय कस्बा स्थित एक रेडीमेड की दुकान में घुसकर हत्यारों ने दिनदहाड़े छह माह पूर्व गंगा किन्नर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। रविवार को पुलिस ने हत्यारोपी अजय राम के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की।
विज्ञापन

क्षेत्र में किन्नरों के आपसी वर्चस्व को लेकर विगत 29 दिसंबर 2024 को नंदगंज कस्बा स्थित एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में घुसकर बरहपुर गांव निवासी गंगा किन्नर उर्फ हर्ष उपाध्याय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

करंडा थाने के सबुआ निवासी अजय राम, नंदगंज थाना के हकीमपुर निवासी मिथिलेश यादव, भुड़कुड़ा कोतवाली के पारसपुर बुढ़ानपुर निवासी रानी किन्नर और वाराणसी के सिकरौल पोखरा निवासी राहुल चौहान उर्फ किशन उर्फ सूरज के अलावा दो किशोर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत तीन जनवरी से 30 जनवरी के बीच पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस वारदात के बाद कस्बा स्थित दुकानें एवं स्कूल-कॉलेज प्रभावित हो गए थे। आम जनता में भय समाप्त करने एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस एवं पीएसी निरंतर भ्रमण कर रही थीं।
एसपी डाॅ. ईरज राजा ने बताया कि वारदात में हत्यारोपी अजय राम के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed