{"_id":"6431b91aff67977d4702f544","slug":"now-you-can-apply-for-leave-online-ghazipur-news-c-20-1-144786-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: अब छुट्टी के लिए नहीं काटने होंगे चक्कर, कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: अब छुट्टी के लिए नहीं काटने होंगे चक्कर, कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
गाजीपुर। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय (एडेड) के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को अब छुट्टी के लिए चक्कर नहीं काटने होंगे। उनको मिलने वाले विभिन्न प्रकार के अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी जा रही है। अब उनका अवकाश भी ऑनलाइन ही स्वीकृत किया जाएगा। यही नहीं उनकी सेवा पुस्तिका भी ऑनलाइन की जाएगी। इसकी प्रक्रिया एनआईसी की ओर से तैयार मानव संपदा पोर्टल पर की जाएगी। यह नई व्यवस्था 15 अप्रैल से लागू कर दी जाएगी।
विभाग के अनुसार एडेड माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों के अवकाश और सेवा पुस्तिका का रखरखाव मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इसमें सूचनाएं अपडेट होती रहेंगी। इसके लिए सभी डीआईओएस को अपडेट एवं प्रामाणिक डाटा उपलब्ध कराना है। इसकी कमियों को दूर भी उन्हें ही करना है। इसके लिए 15 अप्रैल तक आवश्यक कार्रवाई पूरी करने को कहा गया है। सभी शिक्षक-कर्मचारियों को एक यूजर आईडी दी जाएगी। इसके आधार पर ही शिक्षक आवेदन करेंगे और इसकी अपडेट जानकारी ले सकेंगे। आकस्मिक अवकाश के लिए शिक्षक एवं कर्मचारी ऑनलाइन ही अवकाश के लिए आवेदन करेंगे। स्व हस्ताक्षरित प्रार्थना पत्र ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। उसकी हार्ड कॉपी कार्यालय में उपस्थित होकर जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। प्रधानाचार्य आनलाइन ही उसी दिन अवकाश स्वीकृत करेंगे। इसी तरह प्रधानाचार्य के आकस्मिक अवकाश का आवेदन प्रबंधक एवं प्राधिकृत नियंत्रक द्वारा उसी दिन स्वीकृत किया जाएगा। विद्यालय में उपलब्ध अवकाश पंजिका में इसे अंकित किया जाएगा। आकस्मिक अवकाश की स्वीकृति एवं अस्वीकृति एक दिवस के अंदर की जाएगी। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा के आदेशानुसार 15 अप्रैल के बाद यह व्यवस्था पूरी तरह से ऑनलाइन हो जाएगी। शिक्षक-कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका कार्यालय में सुरक्षित रहेगी। 31 मई तक इन्हें पूरी तरह डिजिटलाइज करना है। आकस्मिक अवकाश, चिकित्सा अवकाश, उपार्जित अवकाश, बाल्य देखभाल अवकाश, मातृत्व अवकाश के लिए भी ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। आवेदक को इससे जुड़े आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ऑनलाइन आईडी के माध्यम से इनका निस्तारण निर्धारित अवधि में करेंगे। निर्धारित समय पर इनका निस्तारण न करने पर स्वीकृत मानी जाएगी। मानव संपदा पोर्टल पर आनलाइन उपलब्ध सेवा पुस्तिका को समय-समय पर अपडेट किया जाएगा। इसकी सभी जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक की होगी। एनआईसी की मदद से 31 मई तक हर हाल में इसे मानव संपदा पोर्टल पर उपलब्ध कराना है।
शिक्षकों एवं कर्मचारियों का ब्यौरा पोर्टल पर फीड किया जा रहा है। जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद नई व्यवस्था प्रभावी हो जाएगी। - अशोकनाथ तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक