फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now vegetable shop will not be set up on the roads of Mishrabazar

अब मिश्रबाजार की सड़कों पर नहीं लगेगी सब्जी की दुकान

Sat, 26 Mar 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Now vegetable shop will not be set up on the roads of Mishrabazar
गाजीपुर। नगर क्षेत्र के लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कोतवाली पुलिस और नपा प्रशासन ने ठोस कदम उठाना शुरू कर दिया है। शनिवार को मिश्रबाजार में सड़कों पर लग रही सब्जी की दुकान को हटाकर विशेश्वरगंज ओवरब्रिज के नीचे टैक्सी स्टैंड के पास आवंटित किया गया है। ऐसे में अब सब्जी की दुकान वहीं लगेगी। इधर मिश्र बाजार पर लग रही सब्जी की दुकानों के हट जाने से लोगों ने राहत महसूस किया है।
विज्ञापन

नगर के प्रमुख बाजार में शामिल मिश्रबाजार में सड़कों पर ही सब्जी की दुकान शाम होते ही लग जाती थी। यही नहीं सड़क की पटरियों पर ठेला और रेहड़ी वालों का कब्जा रहता था। ऐसे में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती थी। सबसे अधिक दिक्कत तो किसी त्योहार पर खरीदारी करने आने वाले लोगों को उठानी पड़ती थी। कई बार शिकायत के बावजूद भी संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा था। ऐसे में जाम की स्थिति में घंटों वाहनों को सड़कों को रेंगना पड़ता था। कोतवाली पुलिस और नपा प्रशासन ने सभी सब्जी दुकानदारों को टैक्सी स्टैंड के पास दुकान लगाने के लिए आवंटित कर दिया। साथ ही देर शाम तक कोतवाली पुलिस की देख-रेख में दुकानदारों को जगह का आवंटन किया गया। इस संबंध नपा ईओ लालचंद्र सरोज ने बताया कि सभी सब्जी की दुकानें अब विशेश्वरगंज ओवरब्रिज के नीचे टैक्सी स्टैंड के पास लगेंगी। दुकानदारों को स्थानों का आवंटन कर दिया गया है। कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि अब अगर मिश्रबाजार की सड़क और पटरियों पर सब्जी की दुकान लगाते हुए दुकानदार पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed