फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now the swings are not visible in the month of Saavan, the songs are lost

Ghazipur News: अब दिखाई नहीं देते सावन में झूले, गुम हो गए गीत

Sun, 27 Jul 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Now the swings are not visible in the month of Saavan, the songs are lost
गाजीपुर। बदलती जीवन शैली में परंपराएं सिमट रही हैं। इनका अस्तित्व अब सिर्फ यादों में रह गया है। यही वजह है कि पहले और अब के सावन में जमीन-आसमान का अंतर है। सावन के झूले ग्रामीण इलाकों में भी नजर नहीं आते हैं। न ही कोई सावन का गीत गुनगनाता है।
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति के 12 महीनों में सावन एक खास महीना होता है। लेकिन, आधुनिक जीवन शैली के कारण यह सामान्य महीनों की तरह रह गया है। दो दशक पहले तक सावन को लेकर लोगों में गजब का उत्साह होता था। विशेष रूप से महिलाओं, युवतियाें व बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिलता था। सावन शुरू होते ही घरों के आंगन से बाग-बगीचों तक में बड़ा झूला देखने को मिलता था। झूले पर महिलाएं, युवतियां व बच्चे झूलते थे। सावन के महीने से सामूहिकता का संदेश मिलता था। लेकिन, समय बदला। संयुक्त परिवारों का विघटन हुआ और एकल परिवारों की जीवनशैली आपाधापी वाली हो गई है। इसके कारण अब झूले नजर नहीं आते।
विज्ञापन



एक समय वह भी था, जब सावन शुरू होते ही झूले पड़ जाते थे। महिलाएं कजरी गाते हुए संयुक्त रूप से झूला झूलती थीं। लेकिन, अब वह सब खत्म हो गया है। - मीरा पांडेय, पाहूपुर इटवा
विज्ञापन
विज्ञापन



सावन को लेकर अब लोगों में उल्लास नजर नहीं आता। संयुक्त परिवार खत्म हो रहे हैं। एकल परिवार के कारण पुरानी परंपराएं भी दम तोड़ रही हैं। -लीलावती देवी, गोपालपुर



रेडीमेड झूलों ने ली जगह
रस्सी वाले पुराने झूलों की जगह पर पेडस्टल (रेडीमेड झूला) ने जगह ले ली है। नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में साधन संपन्न लोगों के गार्डेन व छतों पर पेडस्टल देखे जा सकते हैं। लेकिन, इसमें सामूहिकता नहीं है। पेडस्टल परिवार के गिने-चुने सदस्यों तक ही सिमटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed