फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now the amount will also be sent to the account of the parents of the girl students of Kasturba

अब कस्तूरबा की छात्राओं के अभिभावकों के खाते में भी भेजी जाएगी धनराशि

Mon, 25 Oct 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Now the amount will also be sent to the account of the parents of the girl students of Kasturba
गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की तरह अब कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को नि:शुल्क यूनिफार्म, स्वेटर, जूता-मोजा एवं स्कूल बैग खरीदने के लिए धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके अभिभावकों के खातों में उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए उनके माता-पिता या अभिभावकों के आधार से लिंक बैंक खातों को फीड करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से तमाम जतन किए जा रहे हैं। इस क्रम में जिले के सोलह में से चौदह विकासखंडों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का निर्माण कराया गया है। इनमें कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को नि:शुल्क आवासीय शिक्षा दी जा रही है। शासन की ओर से परिषदीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं की तरह इन स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को भी हर वर्ष दो जोड़ी यूनिफार्र्म, जूता-मोजा, बैग नि:शुल्क रुप में दिया जाता था। इस वर्ष सरकार ने परिषदीय विद्यालय के छात्रों को यूनीफार्म, जूता-मोजा, बैग देने के बजाए उनके अभिभावकों के खातों में निर्धारित धनराशि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में अब आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं के माता-पिता या अभिभावकों के आधार से लिंक बैंक खाते में भी धनराशि भेजी जाएगी। इस संबंध में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि माता-पिता एवं अभिभावकों के खातों को फीड करने का कार्य किया जा रहा है। जल्द खातों को फीड करने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed