फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now the achievement of students of class three, six and nine will be assessed

Ghazipur News: अब कक्षा तीन, छह और नौ के छात्रों की उपलब्धि का किया जाएगा आकलन

Sat, 21 Oct 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Now the achievement of students of class three, six and nine will be assessed
छात्रों की शैक्षिक उपलब्धि के आंकलन के लिए स्टेट एजुकेशनल एचीवमेंट सर्वे 2023 का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित यह पहला राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण है। इसके तहत कक्षा तीन, छह एवं नौ के छात्रों की उपलब्धि का आंकलन किया जाएगा। यह सर्वेक्षण जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विद्यालयों में तीन नवंबर को कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस सर्वेक्षण में छात्रों का भाषा एवं गणित विषय में आंकलन होगा। इसमें राष्ट्रीय मूल्यांकन नियामक परख सर्वेक्षण के तहत छात्रों के प्रदर्शन, मूल्यांकन, समीक्षा एवं समग्र विकास के लिए ज्ञान का विश्लेषण किया जाएगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा विजय किरन आनंद का निर्देश पत्र सभी उप शिक्षा निदेशक, डायट प्राचार्य, जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन

स्टेट एजुकेशनल एचीवमेंट सर्वे 2023 का आयोजन तीन नवंबर को पूरे प्रदेश में एक साथ किया जाएगा। इसमें प्रदेश के कुल 60500 विद्यालय सम्मिलित होंगे, जिसमें कक्षा तीन के 19262 कक्षा छह के 23005 एवं कक्षा नौ के 18233 विद्यालय शामिल होंगे। विद्यालयों का चयन राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेक्षण के लिए एनसीईआरटी की तरफ से निर्धारित जिला एवं ब्लॉकवार विद्यालय की संख्या, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर की संख्या, फील्ड इन्वेस्टिगेटर की संख्या नामित किया जाएगा। सर्वेक्षण के लिए चयनित स्कूलों की सूची सत्यापन के लिए जिलों को प्रेषित की गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के उप सचिव रामअवतार यादव ने बताया कि डायट के प्राचार्य एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को जिला स्तरीय समन्वयक नामित किया गया है।
प्राचार्य की ओर से सर्वेक्षण का क्रियान्वयन किया जाएगा तथा जिला विद्यालय निरीक्षक अनुश्रवण एवं सहयोग प्रदान करेंगे। डायट की ओर से ब्लॉक लेवल को-ऑर्डिनेटर, फील्ड इन्वेस्टिगेटर एवं क्षेत्रीय पर्यवेक्षकों को परख एवं एनसीईआरटी द्वारा निर्धारित संख्या एवं सूची के अनुसार नामित करते हुए सर्वेक्षण पूर्ण किया जाएगा। ब्लॉक लेवल को-ऑर्डिनेटर एवं फील्ड इन्वेस्टिगेटर का प्रशिक्षण कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण की तिथि से पूर्व आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित विद्यालयों में मुद्रित सामग्री उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। बच्चों की उपलब्धि आंकलन संबंधी टेस्ट बुकलेट के संबंध में तथा संपूर्ण सर्वेक्षण प्रक्रिया में गोपनीयता एवं शुचिता सुनिश्चित की जाएगी। कक्षा में एचीवमेंट टेस्ट बुकलेट का वितरण सर्वेक्षण संबंधित गाइड लाइन के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed