फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now students will be able to apply till August 16

अब 16 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे छात्र

Wed, 28 Jul 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Now students will be able to apply till August 16
स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रशासन ने बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं को आवेदन के लिए निर्धारित तिथि 28 जुलाई से बढ़ाकर 16 अगस्त कर दिया है। प्रवेश परीक्षा प्रभारी डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम नहीं आने के मद्देनजर उक्त निर्णय प्रवेश समिति ने सर्वसम्मति से लिया है। अब बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के इच्छुक शिक्षार्थी 16 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा 17 अगस्त को तीन पालियों में महाविद्यालय परिसर में कराई जाएगी। महाविद्यालय प्रशासन ने कोविड गाइडलाइन के अनुरूप सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए तीन पालियों में प्रवेश परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। बताया कि प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक अनुक्रमांक एक से 700 तक, द्वितीय पाली में मध्याह्न 12.30 से 1.30 तक अनुक्रमांक 701 से 1400 तक एवं तृतीय पाली अपराह्न तीन से चार के बीच अनुक्रमांक 1401 से अंतिम अनुक्रमांक तक के आवेदकों की प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित है। प्रवेश परीक्षा एक-एक घंटे की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed