{"_id":"5ef385ef8ebc3e430b255aac","slug":"now-people-are-turning-their-backs-on-chinese-goods-ghazipur-news-vns5320387197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चीन के सामानों से मुंह मोड़ने लगे हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चीन के सामानों से मुंह मोड़ने लगे हैं लोग
विज्ञापन
गाजीपुर। गलवां घाटी में चीन की कायरतापूर्ण कार्रवाई को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। एक तरफ जहां आए दिन लोग चीन के सामानों को फूंक रहे हैं, वहीं लोग चीन के सामानों की खरीददारी से मुंह मोड़ने लगे है। दुकानदारों की माने तो लोग चीन निर्मित सामानों की खरीद करने से कतरा रहे हैं।
नगर के चीतनाथ ने खिलौना बेचने वाले मनीष कुमार ने बताया कि गलवां घाटी में चीन की कायरतापूर्ण कार्रवाई को लेकर लोगों में रोष है। इससे लोग चीन निर्मित सामानों की खरीद नहीं कर रहे हैं। इससे सैकड़ों रुपए के खिलौने फंसे हुए है। मालगोदाम पर स्थित खिलौना के दुकानदार पारस जायसवाल ने बताया कि पहले चीन लोग चीन के खिलौनों सहित अन्य सामानों की खरीद करते थे, लेकिन अब इन सामानों की बिक्री थम सी गई है। लाकडाउन की वजह से सामान नहीं आ रहे हैं। अब सामान मंगाएंगे तो देशी सामान ही मंगाएंगे। क्योंकि चीन का सारा सामान फंसा हुआ है।
महाजनटोली के मल्लू ने बताया कि वह चीन निर्मित विभिन्न खिलौनाें की बिक्री करते है, लेकिन इस समय इसकी बिक्री नाममात्र को हो रही है। सादात संवाददाता के अनुसार बाजार में करीब 20 खिलौने की दुकान है। दुकानदार मनीष, शौकत, रामअवध, प्रेम, मजले, गौरव, सोनू, प्रियांशु, शिवांग, बशीर आदि ने बताया कि हम लोग चीन निर्मित बाइक, टैक्सी बस, ट्रेन, चाभी का छल्ला, चाइना गुड़िया, चाइना लट्टू, चाइना बत्ती, लाइट आदि सामान की बिक्री करते है। गलवां घाटी में चीन की कायरतापूर्ण कार्रवाई को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश दिखाई दे रहा है। लोग चीन निर्मित सामानों की खरीददारी से मुंह मोड़न लगे है। हजारों रुपये का सामान फंसा हुआ है। लोग देशी सामानों की खरीद कर रहे हैं। हम लोग देशी सामान ही मंगाएंगे, जिससे की उसकी बिक्री हो सके।