फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now MNREGA workers will also have to tell that I am alive

Ghazipur News: अब मनरेगा मजदूरों को भी बताना होगा कि मैं जिंदा हूं

Wed, 22 Oct 2025 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Now MNREGA workers will also have to tell that I am alive
गाजीपुर। अब महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के सभी सक्रिय मजदूरों को अपने जीवित होने का प्रमाण देना होगा। इसके लिए उनकी ई-केवाईसी कराई जाएगी। यह प्रक्रिया सरकारी पेंशनरों की तर्ज पर शुरू की गई है। इसका उद्देश्य मनरेगा कार्यों में होने वाले फर्जीवाड़े पर रोक लगाना है। जिले में मनरेगा के कुल 603557 मजदूर है। इनमें 304728 से अधिक सक्रिय मजदूर हैं। अब इन सबकी ई-केवाईसी होगी। न केवल उनकी फोटो बल्कि आधार-आधारित फेस प्रमाणीकरण में पलक झपकने जैसी प्रक्रिया भी शामिल होगी। जिले में अब तक करीब 26,557 मनरेगा मजदूरों की ई-केवाईसी हो गई है। शेष की प्रक्रिया चल रही है। मनरेगा जॉब कार्ड धारक सक्रिय मजदूरों की ई-केवाईसी नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम और आधार फेस प्रमाणीकरण एप के जरिए होगी। मजदूरों के जीवित होने का प्रमाणपत्र इन्हीं एप्स के जरिए वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन


इस तरह रुकेगा फर्जीवाड़ा -कार्यस्थल पर ही मजदूरों के चेहरे का प्रमाणीकरण किया जाएगा। इससे उनकी वास्तविक उपस्थिति दर्ज होगी। अगर कोई पंजीकृत मजदूर स्वयं काम पर नहीं आता और उसकी जगह कोई और काम करता है तो उस व्यक्ति का फेस प्रमाणीकरण नहीं हो पाएगा और उसके काम का रिकॉर्ड दर्ज नहीं होगा। इससे प्रॉक्सी यानी किसी और की जगह काम करने की समस्या पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन




जॉब कार्ड पर दर्ज सभी सक्रिय मजदूरों की ई-केवाईसी कराना जरूरी है। इसके लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा दिए गए नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम और आधार फेस एप का ही उपयोग करना होगा।- विजय यादव, मनरेगा उपायुक्त, गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed