फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now Mednipur PHC will get building

अब मेदनीपुर पीएचसी को मिलेगा भवन

Fri, 18 Dec 2020 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Now Mednipur PHC will get building
सुहवल। अब मेदनीपुर पीएचसी को अपना निजी भवन मिल जाएगा। वर्षों से उपकेंद्र के एक छोटे से कमरे में संचालित हो रही ओपीडी से जहां निजात मिल जाएगी, वहीं किराये के मकान से भी मुक्ति मिल जाएगी। वजह स्वास्थ्य विभाग की ओर से भवन निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करने के साथ जिला योजना की बैठक में प्रस्ताव भी प्रस्तुत कर दिया है। इस पर मुहर लगते ही डेढ़ करोड़ की लागत से भवन निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मेदनीपुर गांव में स्थापित पीएचसी की दवाओं के अलावा अन्य चिकित्सकीय सामान गांव के ही एक किराये के मकान में रखा जाता है। जबकि दशकों से परिवार कल्याण के एक छोटे से कमरे में ओपीडी का संचालन होता है। ऐसे में खुद के भवन निर्माण को लेकर स्वास्थ्य विभाग एक कदम बढ़ाया है। जबकि काफी दिनों पहले ही जमीन को चिह्नित कर लिया गया था, जिसकी महज कागजी कार्य ही शेष है। वहीं बीते दिनों जिला योजना की हुई बैठक में पीएचसी के नए भवन निर्माण का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। अब विभाग प्रस्ताव के मंजूर होने के इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed