{"_id":"685700231c2921337f0fbc77","slug":"now-even-those-with-3-lakh-annual-income-can-apply-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-134641-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: अब 3 लाख वार्षिक आय वाले भी कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: अब 3 लाख वार्षिक आय वाले भी कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए्आ वेदन करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब तीन लाख वार्षिक आय वाले परिवार भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
वार्षिक आय का दायरा शासन की ओर से बढ़ा दिया गया है। पहले दो लाख वार्षिक आय वाले परिवार ही इसके लिए पात्रता की श्रेणी में आते थे।
शासन स्तर से वार्षिक आय का दायरा बढ़ाए जाने से अब अधिक संख्या में लोग मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे योजना के लाभार्थियों की संख्या में इजाफा होगा।
वहीं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए हर शादी का बजट भी बढ़ा दिया गया है। पहले एक शादी के आयोजन पर 51 हजार रुपये का बजट दिया जाता था। अब इसे एक लाख रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके तहत कन्या के खाते में 60 हजार, आयोजन पर 15 हजार व 25 हजार रुपये के उपहार दिए जाएंगे। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में 788 शादियों के आयोजन का लक्ष्य शासन स्तर से समाज कल्याण विभाग को मिला है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव ने बताया कि अब 3 लाख वार्षिक आय वाले भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।