{"_id":"6192788f87e70b577677f3c1","slug":"now-akhilesh-yadav-will-come-to-ghazipur-on-november-17-and-there-will-be-a-public-meeting-in-pakhanpura","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी विजय रथयात्रा: अब 17 नवंबर को गाजीपुर आएंगे अखिलेश यादव, पखनपुरा होगी जनसभा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी विजय रथयात्रा: अब 17 नवंबर को गाजीपुर आएंगे अखिलेश यादव, पखनपुरा होगी जनसभा
Mon, 15 Nov 2021 08:41 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 15 Nov 2021 08:41 PM IST
सार
पहले रथयात्रा गाजीपुर से आजमगढ़ तक जानी थी लेकिन अब पखनपुरा से लखनऊ तक जाएगी। सोमवार की शाम पार्टी के नेताओं ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
अखिलेश यादव।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी विजय रथयात्रा लेकर 16 नवंबर की जगह अब 17 नवंबर को गाजीपुर आएंगे। पहले रथयात्रा गाजीपुर से आजमगढ़ तक जानी थी। अब उनकी यह यात्रा पखनपुरा से लखनऊ तक जाएगी। वह पखनपुरा में ही जनसभा को संबोधित करेंगे। सोमवार की शाम सभा में पार्टी के नेताओं ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पखनपुरा में 17 नवंबर को जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री अंबिका चौधरी, पूर्व पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद सदस्य सुनील यादव साजन, पूर्व विधान परिषद सदस्य संजय, विधान परिषद सदस्य आनंद भदौरिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन