फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   notorious criminal arrested in police encounter in Ghazipur

UP News: पुलिस को देखते ही बदमाश ने चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में घायल होने के बाद हुआ गिरफ्तार

Mon, 01 Dec 2025 08:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 01 Dec 2025 08:41 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार किया गया। पुलिस की कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी है। बदमाश के पास से एक तमंचा, एक खोखा और एक कारतूस बरामद हुआ है। 
 

विज्ञापन
notorious criminal arrested in police encounter in Ghazipur
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले करंडा और स्वाट की संयुक्त टीम ने रविवार की देर रात मैनपुर ताल जाने वाले रास्ते पर स्थित ताल बांध के पास घेराबंदी करके मुठभेड़ में शातिर बदमाश आकाश कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। बाएं पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। तलाशी लेने पर एक तमंचा, एक खोखा और एक कारतूस बरामद हुआ। 

विज्ञापन


सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि करंडा थाना प्रभारी राजनारायन पुलिस टीम के साथ मैनपुर गांव के पास मौजूद थे। एसओजी प्रभारी द्वारा प्रभारी निरीक्षक करंडा को फोन से जानकारी दी गई कि एक शातिर बदमाश मैनपुर ताल के रास्ते मैनपुर की तरफ आ रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने मैनपुर की तरफ से घेराबंदी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


वहीं प्रभारी निरीक्षक राजनारायन पुलिस टीम के साथ मैनपुर ताल वाले रास्ते पर आगे बढ़ने लगे। तभी ताल बांध के पास एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई पड़ा। दोनों तरफ से अपने को घिरा देख शातिर बदमाश ने जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई गोली शातिर के बाएं पैर में लगी। पूछताछ में शातिर बदमाश ने अपना नाम ब्रह्मणपुरा निवासी आकाश कुमार गुप्ता बताया। सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि गिरफ्तार शातिर बदमाश से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed