फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Notice to Gram panchayat officers

ग्राम पंचायत अधिकारियों को दी प्रतिकूल प्रविष्टि

Sat, 13 Aug 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sat, 13 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
जिले में चले रहे विकास कार्यो की समीक्षा बैठक शुक्रवार को  विकास भवन परिसर स्थित सभागार में हुई। जनपद के 16 विकास खंडों की समीक्षा  चार चरणों में हुई। इस दौरान कार्य में लापरवाही  पाए जाने पर सात ग्राम पंचायत अधिकारियों को मनरेगा उपायुक्त ने प्रतिकूल प्रविष्टि दी और  11 को आरोप पत्र जारी किया गया।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक की  अध्यक्षता कर रहे उपायुक्त मनरेगा अनय कुमार मिश्रा ने बताया कि जॉब कार्ड  धारकों के आधार कार्ड की फीडिंग, सहमती पत्र बैंक को प्रेषण, परियोजना की  कार्यपूर्णता और एमआईएस फीडिंग के कार्य   में लापरवाही पाए जाने पर जमानिया  के अनिल कुमार, गुरूशरण, भदौरा के श्यामदेव यादव, मनिहारी के चंद्रमाराम,  देवकली के सर्वजीत, रेवतीपुर के प्रवीण श्रीवास्तव, अशोक कुमार राय को  प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई।
विज्ञापन

साथ ही देवकली के राजेश यादव, सादात के अनिल कुमार राय, वीरेंद्र प्रताप, मनिहारी   के राजनाथ पाल, भांवरकोल के अंगद राम,  कासिमाबाद के वीरेंद्र प्रताप, बाराचवर के शिशिर कुमार सिंह, मुहम्मदाबाद  के ओमप्रकाश सिंह, सत्य प्रकाश भारती, मरदह के राजेश कुमार, कंचन कुमार को  आरोप पत्र जारी किया गया। अगली समीक्षा बैठक में कार्य में सुधार  लाने का निर्देश दिया गया।प्रथम चरण में जखनिया, जमानिया, भदौरा,  रेवतीपुर, दूसरे चरण में सैदपुर, सादात, देवकली, मनिहारी, तीसरे चरण में  मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद, बाराचवर, भांवरकोल, चौथे और अंतिम चरण में सदर,  बिरनो, करंडा, मरदह के ग्राम पंचायत  और ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक  हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed