{"_id":"6616dedfff22e733f50171e4","slug":"notice-to-close-16-schools-running-without-recognition-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-113222-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बिना मान्यता चल रहे 16 विद्यालयों को बंद करने का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बिना मान्यता चल रहे 16 विद्यालयों को बंद करने का नोटिस
विज्ञापन
भदौरा ब्लॉक के 16 बिना मान्यता प्राप्त चल रहे विद्यालयों को भदौरा खंड शिक्षाधिकारी सीताराम ने नोटिस जारी कर तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश बुधवार को जारी किया।
खंड शिक्षाधिकारी ने नोटिस में बताया कि कोई व्यक्ति जो मान्यता प्रमाण पत्र प्राप्त किए बिना विद्यालय चलाता है और मान्यता वापस लेने के बाद विद्यालय चलाना जारी रखता है तो उसपर एक लाख रुपये तक का जुर्माना का प्रावधान है। अगर नोटिस के बावजूद विद्यालय चलाए जा रहे हैं तो दस हजार रुपये प्रतिदिन के जुर्माना देय होगा।
उन्होंने निर्देशित किया कि तत्काल प्रभाव से विद्यालयों को बंद करते हुए नामांकित छात्रों का प्रवेश निकटतम परिषदीय विद्यालय में कराएं। निर्देश का पालन न करने पर दंड व जुर्माना लगने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। खंड शिक्षाधिकारी सीताराम ने बताया कि जो लोग बिना मान्यता के विद्यालय चला रहे हैं, उनको नोटिस देने के बाद विद्यालय बंद नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।