फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   notice

सूची से नाम गायब, नहीं दे सके वोट

Thu, 29 Apr 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
notice
विभिन्न विकासखंड क्षेत्रों में दर्जनों की संख्या में मतदाता मतदान नहीं कर सके। वजह उनका नाम मतदाता सूची से गायब था। आखिरकार उन्हें मायूस होकर घरों को लौटना पड़ा। अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी के लिए आयोग की ओर से कुछ महीने पूर्व संक्षिप्त पुनरीक्षण का अभियान चलाया गया था। बड़ी संख्या में लोगों के नाम सूची में दर्ज किए गए। बावजूद इसके मतदान में कई क्षेत्रों में दर्जनों की संख्या में लोग वोट नहीं डाल सके। मुहम्मदाबाद : प्राथमिक विद्यालय टड़वा स्थित मतदान केंद्र पर मारकंडेय, बुटनी, नीरज, निर्मला, चंदन, रीनू का नाम मतदाता सूची में नहीं होने के कारण निराश होकर वापस जाना पड़ा। जमानिया : क्षेत्र के अहिमनपुर के महेंद्र राजभर, यहीं की सुशीला, धनेश्वर राजभर तथा बभनपुरा के पारस राजभर मतदान नहीं कर सके। कासिमाबाद : सुकहा के प्रतीक सिंह, सोनी चौरसिया, प्रगति सिंह तथा सोनबरसा के सरफराज अहमद सूची में नाम न होने के कारण मतदान नहीं कर सके। मौधा : अनौनी गांव के लालजी गौड़ और उनके परिवार के कुछ सदस्य मतदान से वंचित रहे। इसी तरह बाराचवर ब्लाक के ग्रामसभा बंधई स्थित प्राथमिक विद्यालय पर घरभरन यादव, विजयी यादव, रीना यादव तथा आशा मतदान नहीं कर सके। रेवतीपुर: बूथ संख्या-169 पर निर्मल दास का नाम नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed