फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Notice along with stopping the salary of two CHOs

Ghazipur News: दो सीएचओ का वेतन रोकने के साथ ही नोटिस

Sun, 01 Oct 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Notice along with stopping the salary of two CHOs
रेवतीपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. देशदीपक पाल ने शनिवार को ब्लाक क्षेत्र में आयुष्मान भव: कार्यक्रम के तहत हेल्थ वेलनेस सेंटर पर लगने वाले स्वास्थ्य मेले का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो सेंटर पर ताला लटकता मिला। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) का वेतन रोकने के साथ ही उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। सबसे पहले सीएमओ हेल्थ वेलनेस सेंटर मेदिनीपुर पहुंचे जहां सीएचओ मौजूद मिलीं। वहां उनके द्वारा कुल 55 मरीजों का उपचार किया गया था। इसके बाद वह सुहवल पूर्वी पहुंचे जो बंद पाया गया। उनके संज्ञान में आया कि सुहवल पूर्वी की सीएचओ लगभग एक महीने से बिना सूचना के अनुपस्थित हैं। इससे नाराज सीएमओ ने नोटिस जारी करते हुए वेतन रोक दिया। इसके बाद वह हेल्थ वेलनेस सेंटर डेढ़गांवा पहुंचे जहां सीएचओ मौजूद मिले। निरीक्षण में यहां कुल 42 मरीजों का उपचार पाया गया। इसके बाद सीएमओ हेल्थ वेलनेस सेंटर भीष्मदेव राय पट्टी ( रेवतीपुर) पहुंचे जो बंद मिला। वहां पर कार्यरत सीएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनका वेतन रोक दिया। इस निरीक्षण के बाद सीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेवतीपुर पहुंचे। उन्होंने सभी सीएचओ सहित अन्य सभी को चेताया कि हेल्थ वेलनेस सेंटर एवं स्वास्थ्य केन्द्रों पर निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अनुमन्य सेवाएं देना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अधीक्षक एवं प्रभारी अधिकारी डा. अभिषेक यादव, डा. मनीष कुमार, बबिता सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed