फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Not to be copied demands Jachenge

मांगें पूरी होने तक नहीं जाचेंगे कापी

Mon, 30 Mar 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Mon, 30 Mar 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
Not to be copied demands Jachenge

 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ संयुक्त संघर्ष समिति की तरफ से सोमवार को राजकीय सिटी इंटर कालेज में प्रारंभ होने वाली बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया गया। शिक्षकों से संबंधित विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में बहिष्कार की अपील के चलते केन्द्र पर किसी शिक्षक ने मूल्यांकन कार्य नहीं किया। इस वजह से जीआईसी के कोठार का ताला  इस मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि जिले के सभी शिक्षक संकल्पित हैं कि जब तक प्रदेश सरकार शिक्षकों की लंबित मांगों को पूरा नहीं करती है तब तक कोई भी शिक्षक मूल्यांकन कार्य नहीं करेगा।

विज्ञापन



केन्द्र पर उपस्थित शिक्षक प्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने सभा कर एक स्वर से सरकार की ओर से दिए गए झूठे आश्वासनों की निंदा की। महामंत्री राणाप्रताप सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षकों की अनदेखी कर रही है। शिक्षकों के हित की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिक्षकों की प्रमुख मांगों में वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय का भुगतान, 1993 के बाद नियुक्त तदर्थ शिक्षकों का विनियमितिकरण, पेंशन योजना लागू करना, अंशकालिक शिक्षकों को पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा देने आदि की चर्चा की। चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं की जाती है तब तक शिक्षक चुप बैैठने वाले नहीं हैं। तब तक मूल्यांकन का कार्य प्रारंभ नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन



इस अवसर पर रामानुज सिंह, विनोद सिंह, सौरभ पांडेय, रामबदन यादव, सुबच्चन यादव, सूर्यनाथ यादव, सचिदानंद दुबे, राणा सिंह, ओमप्रकाश यादव, रामअवतार यादव, कमरुद्दीन, उदयप्रताप सिंह, राकेश मिश्र, नवीन पांडेय, संतोष पांडेय, संजय पांडेय, अचलेन्द्र सिंह, अमरनाथ दुबे, मनोज सिंह, शैलेन्द्र यादव, मसीउद्दीन कुरैशी, राजेश यादव, रेयाज, अनिल श्रीवास्तव, नरेन्द्र राय, रमाशंकर लाल कुशवाहा, श्रीराम सिंह, विश्वमोहन सिंह, सुरेश पांडेय, जितेन्द्र यादव, उमेश कुमार तथा रामवृक्ष यादव उपस्थित थे। राजकीय सिटी इंटर कालेज मूल्यांकन केन्द्र पर केन्द्र के नियंत्रक और कर्मचारियों ने भी बहिष्कार में पूर्ण सहयोग किया। केन्द्र पर उत्तर पुस्तिकाओं का कोठार ही नहीं खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार माध्यमिक शिक्षक संघ ने इंटर कालेज स्थित केंद्र पर अपनी मांगों के समर्थन में मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। शिक्षकों ने सरकार को चेताया कि जब तक लंबित मांगें पूरी नहीं होगी, उनका बहिष्कार जारी रहेगा। इस मौके पर चौधरी दिनेशचंद्र राय, नारायण उपाध्याय, सुबच्चन यादव, रमेश यादव, शिवशंकर गिरी, दयाशंकर, सर्वदेव प्रधान, महिम राय, रविंद्रनाथ तिवारी, प्रवीण राय, संतोष यादव, ओमप्रकाश राय ने विचार व्यक्त किया। बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार बापू इंटर कालेज स्थित केंद्र पर मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने वालों में राजेंद्र पांडेय, साहब सिंह यादव, रामलक्षन सिंह यादव, श्यामा सिंह यादव आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed