फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Non-bailable warrant pasted at the house of the accused of robbery

लूट के आरोपी के घर गैर जमानती वारंट चस्पा

Wed, 02 Nov 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Non-bailable warrant pasted at the house of the accused of robbery
सुहवल थाना क्षेत्र के चकियां उर्फ चकमजीठ गांव निवासी एवं लूट के मामले में चार माह से फरार बदमाश रवि बिंद के घर बुधवार को भांवरकोल पुलिस टीम पहुंची। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंची टीम ने न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट चस्पा की। साथ ही परिजनों को चेताया कि आरोपी को हाजिर करा दें, नहीं तो कुछ दिनों बाद कुर्की की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

एक जुलाई को भांवरकोल थाना क्षेत्र में एक पिकअप पर आम लेकर बलिया जा रहे व्यापारी को असलहों से लैस आठ बदमाशों ने धमका कर उसपर लदे डेढ़ लाख के करीब 100 पेटी आम लूटकर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। कुछ दिनों बाद आम लदे पिकअप समेत सात लुटेरों को पुलिस दबोच कर चालान कर दिया था। कई बार दबिश और नोटिस के बावजूद फरार आरोपी रवि बिंद न्यायालय के समक्ष हाजिर नहीं हुआ। भांवरकोल थानाध्यक्ष सतेंद्र राय ने बताया कि फरार आरोपी रवि बिंद के खिलाफ न्यायालय के द्वारा जारी गैर जमानती वारंट चस्पा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed