फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Nodal officer took stock of development works, gave many instructions

जिले के नोडल अधिकारी ने विकास कार्यों का लिया जायजा, दिए कई निर्देश

Mon, 06 Sep 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer took stock of development works, gave many instructions
जंगीपुर थाने का निरीक्षण के दौरान महिला आरक्षियों से जानकारी लेते लोक निर्माण विभाग के सचिव समी? - फोटो : GHAZIPUR
लोक निर्माण विभाग के सचिव समीर वर्मा व नोडल अधिकारी समीर वर्मा ने सोमवार को विभिन्न परियोजनाओं के तहत हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला व महिला अस्पताल, निर्माणाधीन महिला छात्रावास, विकास भवन, मीरनपुर सक्का और सुभाष नगर स्थित मलिन बस्ती को भी देखा। अधिकारियों को विकास कार्यों और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर निर्देश दिए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डेंगू, इमरजेंसी, एनआरसी और मेडिसिन वार्डों का निरीक्षण किया और डेंगू, मलेरिया, कोरोना, प्लेटलेट्स, ऑक्सीजन की उपलब्धता, एंबुलेंस और ब्लड बैंक की जानकारी ली। चिकित्सालय में सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्हें बताया गया कि ब्लड बैंक की क्षमता 300 यूनिट की है लेकिन अभी तीन यूनिट रक्त है। उन्होंने कैंप लगाकर रक्त यूनिट बढ़ाने का निर्देश दिया। अस्पताल में तीमारदारों के बैठने की व्यवस्था, कीटनाशक के छिड़काव पर ध्यान देने पर जोर दिया। विकास भवन के निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत विभाग की ओर से स्वच्छता कार्यक्रम, गांवों में एंटी लार्वा छिड़काव और सफाई की जानकारी ली। जलभराव के सवाल पर कर्मचारियों से उचित जवाब न मिलने पर नाराजगी जताई और शाम तक रिपोर्ट देने के लिए कहा। आरटीआई परिसर में निर्माणाधीन महिला छात्रावास को देखा और कार्यदायी संस्था यूपी सिडको के अधिकारियों से निर्माण लागत, निर्माण लक्ष्य की जानकारी ली। बताया गया कि निर्माण कार्य की लागत करीब 108.16 लाख रुपये है। अभी 81 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। 90 प्रतिशत निर्माण हो चुका है। सचिव ने शेष बजट के लिए शासन को पत्र भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने सुभाष नगर स्थित मलिन बस्ती का निरीक्षण कर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से सफाई समेत अन्य कार्यों की जानकारी ली। मीरनपुर सक्का स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षण का जायजा लिया। बच्चे से सवाल हल कराए और बीएसए को दिशा निर्देश दिया। पोषण माह का शुभारंभ भी किया। शिशुओं को अन्नप्रासन तथा माताओं को फलाहार वितरित किया। पंचायत भवन, सीसी रोड और शौचालय का जायजा लिया। वहां ग्राम प्रधान श्लोक कुमार बिंद को गांव की सफाई, सैनिटाइजेशन जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित कर सफाई कराने और एंटी लार्वा का छिड़काव कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सचिव ने जंगीपुर में थाना प्रभारी से अपराधियों अभियान की जानकारी ली। महिला हेल्प डेक्स पर तैनात महिला आरक्षियों से महिला उत्पीड़न के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, प्रशिक्षु आईएएस पवन कुमार मीणा, क्षेत्राधिकारी सदर ओजस्वी चावला, जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए बाल गोविन्द उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed