फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   No plans to get married right now, full focus on sports: Rajkumar

अभी शादी का इरादा नहीं, खेल पर पूरा फोकस : राजकुमार

Mon, 23 Dec 2024 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
No plans to get married right now, full focus on sports: Rajkumar
गाजीपुर। पेरिस ओलंपिक के कांस्य विजेता हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल की शादी के लिए रिश्ते आने लगे हैं। लेकिन 26 वर्षीय राजकुमार का कहना है कि अभी उनका पूरा फोकस खेल पर है। शादी का अंतिम निर्णय परिवार के लोगों को ही लेना है। फिलहाल, दो-तीन साल तक शादी करने का कोई इरादा नहीं है। करमपुर गांव निवासी राजकुमार 2008 से मेघबरन अकादमी से जुड़े और अपने 16 साल के कॅरिअर में उन्होंने एशिया कप और विश्व कप जैसे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है। अब उन्हें अर्जुन पुरस्कार से नवाजा जाएगा। हालांकि उन्हें इस सम्मान के लिए चयनित होने का पूरा भरोसा था। मां मनराजी देवी से बातचीत में उन्होंने इसकी संभावना भी जाहिर की थी। रविवार की देर रात जानकारी होने से उन्होंने मां का उठाना उचित नहीं समझा। सोमवार सुबह 11 बजे फोन पर उन्होंने अपनी मां को इसकी जानकारी दी और आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपने बड़े भाई जोखन पाल, राजू पाल, मेघबरन स्टेडियम के प्रबंधक व पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, उनके उनके बेटे अनिकेत सिंह से भी फोन पर बातचीत कर अपनी खुशी का इजहार किया और आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


मां ने संघर्ष कर बेटों को पहुुंचाया इस मुकाम पर: शर्मिले और सामान्य तरीके से रहने वाले राजकुमार पाल की मां मनराजी देवी किसी मिसाल से कम नहीं हैं। पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह बताते हैं कि मनराजी देवी के पति कल्पनाथ पाल पेशे से ट्रक चालक थे। उनकी असामयिक मौत के बाद तो उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके पास बच्चों को आगे पढ़ाने तक के पैसे नहीं थे। संघर्षों से हालात पर विजय पाई और अपने तीनों बेटों जोखन पाल, राजू पाल और राज कुमार पाल को हॉकी का स्टार बना दिया। जोखन आर्मी में राजू पाल रेलवे में कार्यरत हैं। सबसे छोटे बेटे राजकुमार पाल कैग में ऑडिटर पद पर तैनात थे, लेकिन अब उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में डिप्टी एसपी का पद मिला है। राजकुमार पाल के दोनों भाइयों की शादी भी चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed