{"_id":"61e065d5162c8c4ed3519797","slug":"no-help-desk-in-government-hospitals-ghazipur-news-vns633401420","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पतालों में नहीं दिख रहा हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पतालों में नहीं दिख रहा हेल्प डेस्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं लेकिन जिला और महिला अस्पताल समेत सीएचसी और पीएचसी में हेल्प डेस्क नजर नहीं आ रही है। बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता को लेकर कोई ठोस कदम तो नहीं उठाया गया।
जिला अस्पताल और महिला अस्पताल की वर्तमान स्थिति पर नजर डालें तो प्रतिदिन जिला अस्पताल में 400 से 500 विभिन्न बीमारी से पीड़ित मरीज उपचार कराने ओपीडी में पहुंच रहे हैं, जबकि महिला अस्पताल में 200 के आस-पास दूर-दराज इलाकों से महिलाएं इलाज के लिए पहुंचती हैं। ऐसे में दोनों अस्पतालों के मुख्य गेट पर न तो मरीजों एवं तीमारदारों की थर्मल स्क्रीनिंग तो दूर हैंड सैनिटाईजेशन की भी कोई व्यवस्था नहीं है। दोनों जगहों पर कोरोना हेल्प डेस्क सक्रिय होना तो दूर कहीं दिखाई ही नहीं पड़ता है। वहीं सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति भी रामभरोसे ही है। कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर के दौरान कोरोना हेल्प डेस्क स्थापित कराया गया था, जिससे उपचार के लिए पहुंचने वाले प्रत्येक मरीजों की जांच करके ही आने-जाने की अनुमति दी जा थी, लेकिन इधर संक्रमण का रफ्तार तो बढ़ा। जबकि हेल्प डेस्क कहीं भी नहीं दिखाई दे रहा है। ऐसे में कोरोना संक्रमण के फैलाव को लेकर खतरा मंडरा रहा है। इस संबंध में एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि हेल्प डेस्क सक्रिय करने का निर्देश दिया गया है।