फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   No helmet, no petrol rule being flouted

Ghazipur News: नो हेलमेट, नो पेट्रोल नियम की उड़ रही धज्जियां

Mon, 24 Feb 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
No helmet, no petrol rule being flouted
जिले में ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ नियम को प्रभावी बनाने के लिए परिवहन आयुक्त द्वारा निर्देश जारी किया गया था लेकिन इसका पालन होता नजर नहीं आ रहा है। गाजीपुर पेट्रो पॉइंट, बरेसर, जमानिया में बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल दिया जा रहा है। इससे प्रशासन के आदेशों की अवहेलना हो रही है।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने 14 फरवरी को निर्देश जारी किया था कि गाजीपुर जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ का सख्ती से पालन किया जाए। सात दिनों के भीतर सभी पेट्रोल पंपों पर इस आशय के होर्डिंग लगाने के निर्देश दिए गए थे। जमानिया क्षेत्र में यह नियम केवल कागजों तक ही सीमित रह गया है। पेट्रोल पंप संचालक प्रशासन के निर्देशों को दरकिनार कर रहे हैं, जिससे यातायात सुरक्षा के प्रयासों पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि नियम का पालन न होने से सड़क सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जिन पेट्रोल पंपों पर नियम का उल्लंघन हो रहा है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed