फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   No hearing due to boycott of advocates, next date of 29

अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार से नहीं हुई सुनवाई, 29 की अगली तारीख

Tue, 20 Sep 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
No hearing due to boycott of advocates, next date of 29
देवकली पंप कैनाल लूटकांड : गवाह हो होनी थी प्रति परीक्षा
विज्ञापन

गाजीपुर। बहुचर्चित देवकली पंप कैनाल लूटकांड के मामले में मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शरद कुमार चौधरी के न्यायालय में गवाह अफरोज के प्रति परीक्षा की तिथि नियत थी। अधिवक्ताओं के हड़ताल के कारण न्यायालय ने 29 सितंबर की तारीख नियत की है।
मालूम हो कि तीन दिसंबर 1990 की सुबह 7.30 बजे सरफराज अंसारी सैदपुर थाना इलाके में नहर में निर्माण कार्य करा रहा था। तब-तक एक नीली मारुति कार से आरोपी त्रिभुवन सिंह, विजयशंकर सिंह और बृजेश सिंह के अलावा दो अज्ञात व्यक्ति राइफल से लैस होकर आए और उसे मारने पीटने लगे। सरफराज के बैग से रुपये छीन लिये और मजदूरों को भगा दिया। साइट पर खड़े ट्रक के टायर फाड़ दिए और उसके सहयोगी को भी मारपीट कर भगा दिया। वादी की सूचना पर थाना सैदपुर में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ। उसी मुकदमे में अफरोज खां उर्फ मुन्नू पहलवान की गवाही हुई थी और जिरह होनी थी।
विज्ञापन

उसरी चट्टी हत्याकांड : गवाह से जिरह अब अगली तारीख पर
गाजीपुर। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम /एमपी एमएलए कोर्ट रामसुध सिंह की अदालत में 21 वर्ष पुराने बहुचर्चित मुहम्मदाबाद कोतवाली के उसरी चट्टी हत्याकांड में गवाह रमेश राम की जिरह के लिए 29 सितंबर की तिथि नियत की गई है। अधिवक्ताओं के कार्य विरत रहने के कारण न्यायालय ने उपरोक्त तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 जुलाई 2001 को मुख्तार अंसारी अपने निर्वाचन क्षेत्र मऊ जा रहे थे। दोपहर 12 .30 बजे दिन में उसरी चट्टी पर उनके काफिले पर पहले से तैयार हमलावरों ने स्वचलित हथियारों से फायरिंग किया, जिसमें मुख्तार अंसारी के सरकारी गनर रामचंदर उर्फ प्रदीप की मौके पर मौत हो गई थी और वहीं रुस्तम उर्फ बाबू जो घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई थी। वहीं हमलावरों में से एक की मौत हो गई थी। मुख्तार अंसारी के साथ चलने वाले पुलिस कर्मियों को भी चोट आई थीं। इस मामले में मुख्तार अंसारी ने बृजेश सिंह और त्रिभुवन सिंह को नामजद करते अन्य 15 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। विवेचना के बाद पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रेषित किया, जिसमें से दो आरोपियों की विचारण के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed