फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   No fertilizer on committee, farmers worried

Ghazipur News: समिति पर खाद नहीं, किसान परेशान

Thu, 03 Jul 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
No fertilizer on committee, farmers worried
मौधा। खानपुर, मौधा, नायकडीह, उचौरी सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध न होने से किसानों में मायूसी है। वर्तमान में खरीफ की फसलों की बोआई चल रही है। खाद न होने का असर खास तौर पर धान की रोपनी पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

खाद की कमी से किसान परेशान हैं। डीएपी को लेकर प्रशासन के दावे भी खोखले नजर आ रहे हैं। एक तरफ सहकारी समितियाें पर खाद नहीं है तो दूसरी तरफ बाजार में दुकानदार किसानों से मनमानी करने पर तुले हैं। खानपुर सहकारी समिति पर ताला लटका देखकर किसान मायूस हो जाते हैं। खानपुर स्थित किसान सेवा सहकारी समिति से गौरी, रामपुर, सिधौना, खानपुर और बेलहरी आदि पांच न्याय पंचायत के लगभग पांच दर्जन ग्राम सभाओं के किसानों को खाद और बीज का वितरण होता है। धान की फसल लगाने का सीजन शुरू हो गया है और खानपुर समिति के दरवाजे पर महीनों से ताला लटक रहा है। किसान समिति का चक्कर लगा रहे हैं, फिर भी उन्हें कहीं से सकारात्मक जवाब नहीं मिल पा रहा है। उधर, निजी दुकानदार भी खाद की कमी को भुनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। वे महंगे दाम पर खाद बेचकर मुनाफाखोरी कर रहे हैं। क्षेत्र में डीएपी का संकट बरकरार है। अनौनी, मौधा, खानपुर, बिहारीगंज, ऊंचौरी, पोखरा आदि बाजारों में मनमानी कीमत पर खाद बेची जा रही है। खानपुर स्थित किसान सेवा सहकारी समिति के सचिव रामधनी ने बताया कि उनकी समिति पर जल्द ही डीएपी के अलावा अन्य खाद उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed