फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   No budget, plantation work on the side of TB road in limbo

बजट नहीं, टीबी रोड के किनारे पौधरोपण का कार्य अधर में

Mon, 08 Nov 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
No budget, plantation work on the side of TB road in limbo
सुहवल। नवनिर्मित ताडीघाट बारा मार्ग । संवाद - फोटो : GHAZIPUR
ताड़ीघाट-बारा राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण का कार्य 2019 में पूरा हुआ लेकिन हाईवे के दोनों किनारे पौधे नहीं लगाए जा सके। जबकि सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के मुताबिक नवनिर्मित हाईवे के दोनों तरफ जितने पेड़ काटे गए और दोगुने पेड़ लगाने का प्रावधान है। पौधरोपण के लिए 2015 में दो करोड़ रुपये मिले थे लेकिन समय से यह कार्य नहीं होने से धनराशि लौट गइ थी। 2019 में पौधरोपण के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया जिसे मंजूरी नहीं मिली। वन विभाग की मानें तो प्रस्ताव मंजूर होने और एनएच की सहमति के बाद ही सड़क के किनारे पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण होने के बाद पिछले तीन वर्ष से वाहनों का आवागमन बढ़ा है जिससे क्षेत्र में प्रदूषण भी बढ़ा है। लोगों की शिकायत है कि फसलों और आसपास के पेड़ों की पत्तियों पर धूल जमने से पत्तियां पीली पड़ जाती हैं और पौधे कमजोर हो रहे हैं। जाड़े में धूल के कण और हवा प्रदूषित होने से सांस लेने में भी तकलीफ होती है। वन विभाग का कहना है कि साल 2015 में शासन से दो करोड़ रुपये मिले थे। समय से इस्तेमाल न होने से यह धनराशि लौट गई थी। नए प्रस्ताव पर मंजूरी मिलते ही काम पौधरोपण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में बिहार को जोड़ने वाली इस सड़क के चौड़ीकरण और सीसी के लिए 245 करोड़ का बजट मंजूर हुआ था। इसका कार्य 2019 जून तक पूरा करा लिया गया। टीबी रोड के चौड़ीकरण के दौरान मार्ग के दोनों तरफ 20-20 फीट के दायरे में पेड़ों को काटा गया था। वन विभाग की मानें तो 1675 पेड़ काटे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीबी रोड के निर्माण के बाद काटे गये पेड़ों की जगह दोगुनी संख्या में आम, जामुन, बेल, पीपल, पाकड़, बरगद, अर्जुन, गूलर, नीम के पौधे लगाए जाने थे लेकिन यह कार्य नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed