फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Nine people arrested in such raids

होटल में छापेमारी नौ लोग गिरफ्तार

Wed, 26 Oct 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 26 Oct 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
यूसुफपुर बाजार स्थित एक होटल में बुधवार की दोपहर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान अनैतिक देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं सहित छह पुरुषों को धर-दबोचा गया। छापेमारी के दौरान होटल के आस-पास अफरा-तफरी मची रही।
क्षेत्राधिकारी आलोक प्रसाद को मुखबिर से सूचना मिली कि एक होटल में देह व्यापार में लिप्त कुछ महिला और पुरुष मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। सीओ प्रभारी कोतवाल एसपी त्रिपाठी और पुलिस कर्मियों की टीम ने होटल में छापा मारा। पुलिस ने बारी-बारी से होटल के कमरों की तलाशी ली। इस दौरान अनैतिक देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं के साथ छह पुरुषों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाली श्रीप्रकाश ने त्रिपाठी ने बताया कि होटल के कमरों की तलाशी के दौरान 3 महिलाओं के साथ 6 पुरुषों पकड़ा गया। गिरफ्तार पुरुषों में उमेश रावत, अशफाक जमा, सोनू खां, दूधनाथ,  होटल के मैनेजर अब्दुल मलिक और मनोज शामिल हैं। 3/5 अनैतिक व्यापार निवारण कानून के तहत सभी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। सभी को गुरुवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। छापेमारी की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस के होटल से बाहर निकलने तक बाहर लोग मजमा लगाए रहे। छापेमारी की लोगों में चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed