फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Nine mini stadiums will be beautified at a cost of Rs 251.85 crore.

Ghazipur News: नौ मिनी स्टेडियमों का 251.85 करोड़ की लागत से होगा सुंदरीकरण

Thu, 29 Feb 2024 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Nine mini stadiums will be beautified at a cost of Rs 251.85 crore.
गाजीपुर। जनपद में नौ मिनी ग्रामीण स्टेडियम संजने-संवरने जा रहे हैं। मिनी ग्रामीण स्टेडियमों के सुंदरीकरण और मरम्मत के कार्य के लिए 251.85 करोड़ की मंजूरी मिली है। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की पहल पर शासन की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों की छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से जनपद में मिनी ग्रामीण स्टेडियमों का निर्माण कराया गया है, लेकिन कुछ मिनी ग्रामीण स्टेडियम जर्जर हो गए थे। ऐसे मिनी ग्रामीण स्टेडियमों को चिह्नित करके जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। प्रस्ताव पर शासन की ओर से मुहर लगा दी गई है। प्रस्ताव के अनुसार नौ मिनी ग्रामीण स्टेडियमों के सुंदरीकरण और मरम्मत का कार्य होगा। कार्यदायी संस्था के रूप में कार्य कराने की जिम्मेदारी आरईएस (ग्रामीण अभियंत्रण विभाग) को दी गई है। इस संबंध में जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि जनपद के नौ मिनी ग्रामीण स्टेडियमों के सुंदरीकरण और मरम्मत का कार्य होगा।
विज्ञापन

----------------------
इन ग्रामीण मिनी स्टेडियमों का होगा कायाकल्प
ब्लॉक मिनी स्टेडियम स्थल
सादात बघाव
सादात आतमपुर छपरा
भदौरा उसिया
जमानिया फुफआव
रेवतीपुर उतरौली
देवकली बड़हरा
जमानिया कुसी-मिर्चा
भांवरकोल शेरपुर कलां
भदौरा गहमर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed