{"_id":"6451baea40295e9a2f0f55e7","slug":"nikay-chunav-sp-mla-omprakash-singh-accused-the-bjp-said-gross-violation-of-election-code-of-conduct-2023-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nikay Chunav: सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह का भाजपा पर आरोप, कहा- 'चुनाव आचार संहिता का हो रहा घोर उल्लंघन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikay Chunav: सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह का भाजपा पर आरोप, कहा- 'चुनाव आचार संहिता का हो रहा घोर उल्लंघन'
Wed, 03 May 2023 07:07 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 03 May 2023 07:07 AM IST
सार
जब रखवाला ही लूटेरा बन जाएगा तो देश कैसे चलेगा। यह बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह ने सपा जिला कार्यालय समता भवन में पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकतंत्र पूरी तरह से संकट में है। जिस तरह से नगर निकाय के चुनाव में अधिकारी पार्टी बन गए हैं यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। जब रखवाला ही लूटेरा बन जाएगा तो देश कैसे चलेगा। यह बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह ने सपा जिला कार्यालय समता भवन में पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Nikay Chunav: भाजपा, सपा दिखा रहे दम तो सोनू किन्नर भी नहीं किसी से कम, ये हैं चेयरमैन पद के प्रत्याशी
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की भूमिका निष्पक्ष होनी चाहिए। इस चुनाव में भाजपा चुनाव आचार संहिता का घोर उल्लंघन कर रही है। वह शराब और कपड़े बांट रही है।पुलिस और अधिकारी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का उत्पीड़न कर रही है और उन पर धौंस जमा रही है। वह बेबुनियाद तरीके से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं प्रत्याशियों और उनके परिजनों एवं कार्यकर्ताओं को पकड़कर थाने में बैठाकर उनका उत्पीड़न कर रही है और जेल भेज रही है। सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा मतदाताओं के बीच खौफ और दहशत फैलाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विधायक ओमप्रकाश सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि सरकार चाहे जितना खौफ पैदा कर लें समाजवादी पार्टी इस जनपद में विधानसभा की तरह नगर निकाय के चुनाव में भी सारी की सारी सीटें जीतकर इतिहास बनाने का काम करेगी।
सपा विधायकों ने जिलाधिकारी और चुनाव पर्यवेक्षक से मिलकर अपनी शिकायत भी दर्ज कराया।
पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, काशी नाथ यादव, डा. वीरेंद्र यादव, जै किशन साहू, मन्नू अंसारी, राजेश कुशवाहा, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सपा विधायकों ने जिलाधिकारी और चुनाव पर्यवेक्षक से मिलकर अपनी शिकायत भी दर्ज कराया।
पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, काशी नाथ यादव, डा. वीरेंद्र यादव, जै किशन साहू, मन्नू अंसारी, राजेश कुशवाहा, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।