{"_id":"6ac92c15dddfe0e3a00f641b","slug":"nhm-contractual-employees-say-they-will-continue-to-raise-their-voices-until-their-demands-are-met-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-161860-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: एनएचएम संविदा कर्मचारी बोले-मांगें माने जाने तक आवाज उठाते रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: एनएचएम संविदा कर्मचारी बोले-मांगें माने जाने तक आवाज उठाते रहेंगे
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर धरना देते एनएचएम संविदा कर्मी। स्रोत.. संगठन
गाजीपुर। शहर के गोराबाजार स्थित सीएमओ कार्यालय परिसर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आने वाले संविदा कर्मियों का मांगों को लेकर दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा।
महिला कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और मांगों को पूरा करने के लिए हुंकार भरी। दूसरे दिन गोंड़ऊर बीसीपीएम शिवकुमारी देवी ने कहा कि समान कार्य समान वेतन सहित सभी प्रमुख मांगों को जब तक सरकार नहीं मानेगी, तब तक हमलोग अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ दशक से संविदा कर्मी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ के रूप में काम कर रहे हैं। अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के कठिनतम दौर में भी एनएचएम कर्मचारियों ने अपने जीवन एवं परिवार की चिंता किए बिना प्रदेश की जनता तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
कहा कि मौजूदा समय में भी टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य टीबी उन्मूलन, गैर संचारी व संचारी रोग नियंत्रण जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक प्रबंधकीय कार्य एवं विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन में के एनएचएम संविदा कर्मियों की अग्रणी भूमिका रही है। संवाद