{"_id":"64690c9f93659df0ef08d016","slug":"newly-built-district-womens-hospital-will-be-operational-soon-ghazipur-news-c-20-1-215138-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: नवनिर्मित जिला महिला अस्पताल जल्द होगा संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: नवनिर्मित जिला महिला अस्पताल जल्द होगा संचालित
विज्ञापन
अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से होगा लैस, कवायद हुई तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। शहर के मिश्रबाजार स्थित नवनिर्मित जिला महिला अस्पताल जल्द ही संचालित होगा। कार्यदायी संस्था की ओर से कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। करीब एक से दो माह में अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस इस अस्पताल का लाभ महिला मरीजों को मिला शुरू हो जाएगा। मेडिकल कालेज प्रशासन की ओर से इसके संचालन को लेकर तैयारियां भी तेज कर दी गई है। ऐसे में महिला मरीजों को जांच और उपचार के लिए गैर प्रांतों के तरफ रूख नहीं करना पड़ेगा। वहीं जांच के लिए निजी पैथोलॉजी केंद्रों का सहारा भी नहीं लेना पड़ेगा।
लंबे समय से जिला महिला अस्पताल को अपना भवन नसीब नहीं था। परिसर में स्थापित दूसरे भवन में जिला महिला अस्पताल का संचालन हो रहा था। ऐसे में महिला मरीजों को काफी चिकित्सकीय सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है।
खासकर जांच की सुविधा न मिलने की स्थिति में परिजनों को निजी पैथोलॉजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। इधर 100 बेड का तैयार हो रहा नवनिर्मित अस्पताल का भवन निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सिर्फ फिनिशिंग का कार्य शेष है। ऐसे में मेडिकल कालेज प्रशासन अस्पताल को एक से दो माह के अंदर संचालित करने की तैयारियों जुट गया है, जिससे महिला मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
इस संबंध में महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर डा. आनंद मिश्रा ने बताया कि कुछ कार्य शेष हैं। कार्यदायी संस्था की ओर से भवन सुपुर्द करते ही, इसको संचालित करा दिया जाएगा। इससे महिला मरीजों को उपचार को लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेेगा।