फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Newborn dies in private hospital, uproar

Ghazipur News: निजी अस्पताल में नवजात की मौत, हंगामा

Fri, 07 Jun 2024 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Newborn dies in private hospital, uproar
शहर कोतवाली के बड़ीबाग स्थित एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को नवजात की मौत हो गई। परिजन चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। वहीं, पुलिस के समझाने-बुझाने और चिकित्सक के माफी मांगने हंगामा समाप्त हो गया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद कोतवाली शेख टोला मुहल्ला निवासी गर्भवती खुशबू उर्फ पूजा सिन्हा पत्नी गोविंद नारायण सिन्हा तीन मई को बड़ीबाग स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती हुई। चार मई को सिजेरियन ऑपरेशन से नवजात का जन्म हुआ। कुछ घंटे ठीक रहने के बाद वहां के स्वास्थ्य कर्मी नवजात की तबीयत खराब होने पर उसे आईसीयू लेकर चले गए।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप था कि आईसीयू में नवजात की तबीयत खराब हुई। सुबह महिला स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि नवजात की मौत हो गई है। परिजन बच्चे को स्वस्थ बताकर हंगामा करने लगे और मौत के पीछे चिकित्सक की लापरवाही का आरोप लगाने लगे। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंचकर जानकारी हासिल की और हंगामा करने वालों को समझा- बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े पांच बजे निजी नर्सिंग होम के चिकित्सक ने मांफी मांग कर मामला रफा-दफा कर दिया। इस संबंध में कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed