फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   New roster of power supply released on burning of transformer in Kasimabad

कासिमाबाद में ट्रांसफार्मर जलने पर विद्युत आपूर्ति का नया रोस्टर जारी

Wed, 04 Aug 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
New roster of power supply released on burning of transformer in Kasimabad
कासिमाबाद। 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र कासिमाबाद का 20 एमबीए का (परिवर्तक) ट्रांसफार्मर जल जाने से इस उप केंद्र से संबंधित 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र कासिमाबाद, महरौड़ एवं ढोटारी की विद्युत आपूर्ति में भारी फेरबदल करते हुए नया रोस्टर जारी किया गया है। मालूम हो कि तीन अगस्त को 132 केवीए विद्युत उप केंद्र कासिमाबाद का 20 एमबीए का एक (परिवर्तक) ट्रांसफार्मर जल गया है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत प्रेषण खंड गाजीपुर एस के सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर अवगत कराया है कि 20 एमवीए के ट्रांसफार्मर के जल जाने से तत्काल प्रभाव से 33 केवीए विद्युत उप केंद्र कासिमाबाद को 17 घंटे, 33 केवीए विद्युत उप केंद्र महरौड़ को 16 घंटे के साथ ढोटारी को 16 घंटे की विद्युत आपूर्ति निम्न रोस्टर के तहत की जाएगी।
विज्ञापन

कासिमाबाद उपकेंद्र के लिए जारी रोस्टर के अनुसार, रात को 12 बजे से सुबह 5 बजे तक, सुबह 8 बजे से दिन के 12 बजे तक एवं 2 बजे दिन से 6 बजे शाम तक कुल 17 घण्टे विद्युत आपूर्ति की जाएगी। इसी प्रकार 33 केवीए विद्युत उपकेन्द्र महरौड़ को रात 12 बजे से सुबह 3 बजे तक, सुबह 5 से 2 बजे दिन तक एवं 6 बजे शाम से 8 बजे रात एवं 11 बजे रात से 12 बजे रात तक कुल 16 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाएगी। इसी प्रकार, ढोटारी उपकेंद्र के लिए जारी रोस्टर के अनुसार रात को 12 बजे से सुबह 8 बजे तक एवं दिन के 12 बजे से 2 बजे तक 4 बजे शाम से 8 बजे रात तक विद्युत आपूर्ति की जाएगी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि जले हुए 20 एमबीए ट्रांसफार्मर को बदलने में 20 अगस्त तक का समय लग सकता है। इसलिए सभी उपभोक्ता समय सारणी के अनुसार, विद्युत आपूर्ति का प्रयोग करें। दूसरी तरफ 33 केवीए विद्युत उप केंद्र कासिमाबाद में लगातार ट्रिपिंग के कारण सभी फीडर काफी बाधित चल रहे हैं। जिसके कारण उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed