फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   New railway work going on at a fast pace

Ghazipur News: तेजी से चल रहा नई रेलवे का कार्य

Sun, 08 Oct 2023 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
New railway work going on at a fast pace
रेवतीपुर । 51 किमी लंबी ताडीघाट मऊ रेल विस्तारीकरण परियोजना के तहत करीब 200 करोड़ रुपये की लागत वाली दूसरे चरण की सोनवल से घाट की ओर जाने वाली करीब सात किमी लम्बी नई रेल लाइन को फ्लैश बट रेल वेल्डिंग मशीन से जोडने का कार्य युद्धस्तर शुरू हो चुका है। ट्रैक को जोड़ने का यह कार्य करीब 50 फीसदी पूरा हो चुका है। इसके अतिरिक्त इंजीनियरों की देखरेख में स्लीपर में इस नए ट्रैक को फिक्स करने का कार्य भी चल रहा है।
विज्ञापन

घाट की ओर जाने वाली नई रेल लाइन का सीआरएस एवं उद्घाटन भी पहले चरण की सोनवल से सिटी स्टेशन जाने वाली 9.600 किमी लंम्बी नये रेल लाइन के साथ ही 25 दिसबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों संभावित है। इसलिए जिम्मेदार इस कार्य को पूरा करने में दिन रात एक किए हुए हैं। 23 पीलरों में से 21 पर गार्डर को चढाया जा चुका है। यही नहीं इस नये रूट पर विद्युतीकरण के लिए ओएचई पोल करीब-करीब लगाए जा चुके है। वायडक्टो पर पाथवे का कार्य भी तेजी से चल रहा है। इसके अतिरिक्त इस रूट पर सिग्नल एवं टेलिकाम का भी कार्य किया जाना है। निर्माण पूरा होने के बाद इसका लोड टेस्टिंग के बाद, स्पीड ट्रायल कर उपरांत रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद उनकी हरी झंडी मिलने पर ही इस रूट पर ट्रेन का संचालन हो सकेगा। इस संबंध में आरवीएनएल के परियोजना निदेशक जीवेश ठाकुर ने बताया कि कार्य तेजी से जारी है, जिसे समय से पहले हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed